10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई ने की दोस्त की हत्या, बहन ने देख लिया और कमरे में चली गई फिर….

MP News: अर्जुन और युवती के बीच दोस्ती थी। पुलिस ने बताया कि मयंक ने अर्जुन की उस वक्त हत्या की थी, जिस वक्त वह उसके घर के सामने से गुजर रहा था। गांव में यह भी चर्चा है कि वारदात को युवती ने देखा था।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news jabalpur crime

mp news jabalpur crime

MP News: जबलपुर जिले के मझौली में भाई को युवक की हत्या करते देख शुक्रवार को बहन ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव का पीएम कराया है। जांच में सामने आया है कि युवती और मृतक की दोस्ती थी। इससे आरोपी उससे रंजिश रखता था।

कुल्हाड़ी मारकर की थी हत्या

पुलिस ने बताया कि खबरा गांव निवासी सुंदर सिंह गोंड के बेटे अर्जुन सिंह गोंड उर्फ अज्जू (24) की मयंक सेन से रजिश थी। धुरेड़ी के दिन बुधवार को अर्जुन बाइक से कहीं जा रहा था। पडुआ पिपरिया के पास मयंक ने उसे रोका और रंजिश के चलते अभद्रता की। अर्जुन के विरोध करने पर मयंक ने उसके सिर के पीछे कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने सुंदर सिंह की रिपोर्ट पर मयंक पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को मयंक की मां पहुआ निवासी मीरा बाई सेन किसी काम से बाहर गई थी। घर पर बेटी साक्षी (20) अकेली थी। मीरा वापस लौटी तो बेटी को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी।

दोस्ती थी, सामने देखी वारदात

अर्जुन और युवती के बीच दोस्ती थी। पुलिस ने बताया कि मयंक ने अर्जुन की उस वक्त हत्या की थी, जिस वक्त वह उसके घर के सामने से गुजर रहा था। गांव में यह भी चर्चा है कि वारदात को युवती ने देखा था।

मयंक की बहन साक्षी

आरोपी मयंक की बहन साक्षी है। चर्चा है कि युवती ने भाई को अर्जुन की हत्या करते देखा था। मामले की जांच की जा रही है।- नेहरू खण्डाते, टीआई मझौली