MP News: स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं के बावजूद मातृ एवं शिशु मृत्यु दर (Maternal and infant mortality rate) कम नहीं हो रही है। 1 अप्रेल से 30 जून 2025 तक के संभाग स्तरीय आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इस अवधि में इंदौर संभाग (Indore Zone) के आठ जिलों में पांच वर्ष से कम उम्र के 1426 बच्चों की मौत हुई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सबसे अधिक मौत धार (306) में हुई है। खरगोन में 209, झाबुआ में 204, खंडवा में 170 और इंदौर में 167 बच्चों की मौत हुई है। खंडवा में हालात चिंताजनक रहे। यहां 2716 जन्म लेने वाले बच्चों में से अनुमानित 128 के मुकाबले 170 बच्चों की जान गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, इन मौतों का कारण कुपोषण, संक्रमण, दस्त, निमोनिया और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमजोर पहुंच भी है। संभागायुक्त दीपक सिंह ने इन जिलों के सीएमएचओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
जिला - जीवित- जन्म - अनुमानित शिशु मृत्यु
इंदौर - 9853 - 463 - 167
धार - 7411 - 348 - 306
झाबुआ - 7593 - 357 - 204
आलीराजपुर - 4257 - 200 - 133
बड़वानी - 8491 - 399 - 158
खंडवा - 2716 - 128 - 170
खरगोन - 7921 - 372 - 209
बुरहानपुर 2958 १39 79
कुल 51200 २406 1426
(मृत्यु दर 1 अप्रेल से 30 जून 2025, अनुमानित- वार्षिक मृत्युदर।)
Published on:
05 Aug 2025 10:06 am