12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘करोड़पति भिखारी’ मामले में आया नया ट्विस्ट, भतीजा बोला- संपत्ति हमारी

Indore Rich Beggar Mangilal: मध्यप्रदेश के इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया था। जहां एक भिखारी के पास करोड़ों की संपत्ति होने का दावा किया गया था। अब एक और नया ट्विस्ट सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification

Indore Rich Beggar Mangilal: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से चौंकाने और और दावों की पोल खोलने वाला मामला सामने आया है। वजह है करोड़पति भिखारी मांगीलाल। वह करोड़ों की संपत्ति से जुड़ा है। ये पता चलने पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। करोड़पति होने के बाद भी उसके नाम से पीएम आवास है। इस पर प्रशासन उसके आय से जुड़े स्रोत खंगाल रहा है।

भतीजा बोला- संपत्ति मेरी

इसी बीच भतीजे भीमा सिंह चौहान ने ऐसा बयान दिया कि पूरे मामले में नया मोड़ आ गया। भीमा का दावा है कि तीन मंजिला मकान उनकी मां के नाम पर है। उस पर लोन है। तीन ऑटो में से दो मेरे नाम पर हैं। कार की किस्त वह खुद चुका रहा है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया, जांच के बाद कार्रवाई होगी।

भीख से कमाता है 500 से 1 हजार रुपए

महिला एवं बाल विकास विभाग के अमले ने मांगीलाल को उज्जैन के सेवाधाम आश्रम भेजा है। प्रशासन उसके बैंक खाते, नकदी, संपत्तियों का सत्यापन कर रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह रोज 500-1000 रुपए भीख से कमाता था। इसे सराफा में अल्पकालिक कर्ज के रूप में देता था। मांगीलाल ब्याज पर कुछ व्यापारियों को एक दिन या सप्ताह के लिए पैसे देता था। प्रशासन जांच कर रहा है कि वह सूदखोरी जैसे गैरकानूनी धंधे में कितनी गहराई से शामिल था।

ड्राइवर भी रखा है

जांच में मांगीलाल के नाम या उससे जुड़े लोगों के नाम पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में मकानों का पता चला है। भगत सिंह नगर में तीन मंजिला, शिवनगर और अलवास क्षेत्र में अन्य मकानों की जानकारी मिली है। उसके पास तीन ऑटो बताए जा रहे हैं, जिन्हें किराए पर चलाता है। एक कार के लिए ड्राइवर रखा है।