
पत्रिका फाइल फोटो
Indore-Manmad Rail Line: मध्यप्रदेश की बहुप्रतिक्षित मनमाड़-इंदौर नई रेल लाइन परियोजना को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसमें नई रेल लाइन परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के लिए बजट में करीब 500 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है।
जिससे ये संकेत मिलता है कि बहुप्रतीक्षित मनमाड़-इंदौर रेल परियोजना अब आगे बढ़ने की दिशा में है। मनमाड़-इंदौर रेलवे संघर्ष समिति ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए जल्द कार्य शुरू करने की मांग की है। इस परियोजना से मालवा, निमाड़, महाराष्ट्र के खानदेश के लाखों लोगों के जीवन को बदलने के लिए कारगर साबित होगी।
समिति प्रमुख मनोज मराठे ने रेलवे मंडल से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि फिलहाल ये राशि बजट में प्रस्तावित की गई है। परियोजना से जुड़ी पूरी और अंतिम स्थिति राज्यसभा से बजट पारित होने तथा रेलवे की पिंक बुक जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि पिंक बुक जारी होने के बाद ये जानकारी सामने आएगी कि भूमि अधिग्रहण किन-किन क्षेत्रों में किया जाएगा। किस सेक्शन के लिए कितनी राशि स्वीकृत की गई है। कार्य किस चरण में और कब शुरू होगा।
मराठे ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के लिए बजट का प्रावधान होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि मनमाड़-इंदौर रेल परियोजना अब केवल घोषणा तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसे धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो चुकी है। ये रेल लाइन मप्र और महाराष्ट्र के बीच आवागमन को आसान बनाएगी और माल परिवहन, उद्योग, व्यापार व रोजगार को नई गति देगी। विशेष रूप से निमाड़, मालवा और खानदेश क्षेत्र के लोगों को इस परियोजना से सीधा लाभ मिलेगा।
Published on:
04 Feb 2026 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
