3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर पहुंचते ही ‘शुभमन गिल’ ने क्यों मंगवाया 3 लाख का वाटर प्यूरीफायर? खुद के रूम में रखवाया

India vs New Zealand 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीसरा वनडे मैच खेला जाना है।

2 min read
Google source verification
indore-news

India vs New Zealand 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को मध्यप्रदेश के इंदौर में खेला जाएगा। तीसरा वनडे निर्णायक होने जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते हैं। इधर, इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई 24 लोगों की मौतों ने भारतीय टीम को परेशानी में डाल दिया है। जिसको लेकर कप्तान शुभमन गिल ने खास इंतजाम किया है।

वॉटर प्यूरिफायर लेकर पहुंची टीम इंडिया

होटल सूत्रों के मुताबिक, भारतीय टीम जिस फाइव स्टार होटल में रूके हैं। वहां पर शुभमन गिल करीब तीन लाख रुपए का एक प्यूरीफिकेशन मशीन लेकर इंदौर पहुंचे हैं। जो कि आरओ के फिल्टर्ड वॉटर को दोबारा शुद्ध कर देता है। बताया जा रहा कि शुभमन ने इस मशीन को अपने कमरे में रखवाया है। हालांकि, होटल और ग्राउंड स्टाफ के द्वारा शुद्ध पानी का इंतजाम किया गया है।

बीसीसीआई ने साथ भेजा शेफ

बीसीसीआई की ओर से विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत खिलाड़ियों की डाइट को ख्याल में रखते हुए चेफ भेजा है। जैसे कोहली की डाइट में हरी ग्रिल्ड सब्जियां, स्प्राउट्स और सूप समेत खाना रहता है। इधर, रोहित की डाइट में बादाम, स्प्राउट, ओट्स, फ्रूट, पनीर, सब्जी समेत दूसरी डाइट शामिल हैं। जिनका विशेष ध्यान रखा गया है।

कोहली पीते हैं 4 हजार प्रति लीटर वाला पानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली फ्रांस के इवियन का नेचुरल स्प्रिंग वॉटर का सेवन करते हैं। जिनकी कीमत करीब 3-4 प्रति लीटर होती है।

भागीरथपुरा में कैसे हैं हालात

इंदौर के इंदौर भागीरथपुरा में स्वास्थ्य टीम लगातार जांच अभियान चला रही है। शनिवार को 116 मरीज संजीवनी क्लिनिक की ओपीडी में पहुंचे थे। इनमें से 6 मरीज डायरिया पीड़ित मिले। अब तक कुल 445 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं, जिसमें से 429 स्वस्थ हो चुके हैं। 10 मरीज अभी अस्पताल में भर्ती हैं व 6 आइसीयू में हैं। 2 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। विभाग की 50 टीमों ने क्षेत्र का दौरा किया। टीम ने हेल्थ कार्ड बांटे व पानी उबालकर पीने की सलाह दी। अभियान 'स्वास्थ्यवर्धन' भी चलाया जा रहा रहा है, जिसमें गैर संचारी रोगों की भी जांच की जा रही है

Story Loader