25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कारों के दीवाने है इस शहर के लोग, यहां इतनी बढ़ी डिमांड

#CarMarket: इलेक्ट्रिक कारें भी बन रही हैं लोगों की पहली पसंद, त्योहारों पर और अधिक बिक्री की उम्मीद

less than 1 minute read
Google source verification
कारों के दीवाने है इस शहर के लोग, यहां इतनी बढ़ी डिमांड

कारों के दीवाने है इस शहर के लोग, यहां इतनी बढ़ी डिमांड

इंदौर. शहर में कारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका कारण लोगों का लिविंग स्टैंडर्ड बढ़ना है। पिछले कुछ समय में करीब 20 प्रतिशत कारों की बिक्री बढ़ी है। नई के साथ पुरानी कारों की डिमांड भी बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक कारें भी लोगों की फेहरिस्त में है। त्योहारों पर बिक्री और बढ़ेगी। पिछले डेढ़ साल में ऑटो मोबाइल सेक्टर में उछाल आया है। 15 लाख तक की कारों की डिमांड ज्यादा है। ऑटो मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण पटेल ने बताया कि लोगों की इनकम बढ़ी है। टैक्सी के बजाय लोग खुद की कार लेना पसंद कर रहे हैं।

8 से 15 लाख का बजट
इलेक्ट्रिक कार डीलर विशाल पमनानी ने बताया कि शहर में 5 से ज्यादा शोरूम पर 8 से 40 लाख की रेंज में इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं। हर माह 30 से 35 इलेक्ट्रिक कारें बिक रही हैं। 8 से 15 लाख की कारों के प्रति लोगों का रुझान ज्यादा है।

पुरानी कार भी पसंद
इंदौर ऑटो डील एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने बताया, पुरानी कारों का बाजार भी उछाल पर है। कोरोना के बाद से लोग कार ज्यादा खरीद रहे हैं। 2 से 8 लाख की कारों की डिमांड अच्छी है।

शहर की फैक्ट फाइल

2 से 8 लाख कीमत की कारों की डिमांड अच्छी है।
शहर में करीब 125 पुरानी कारों के ऑटो डील हैं।
4.15 लाख से ज्यादा कारें रजिस्टर्ड
30 से अधिक कारों के शोरूम
125 पुराने वाहनों के ऑटो डील

कुछ समय से कारों की बिक्री बढ़ी है। नई के साथ पुरानी कारों के भी ट्रांसफर आवेदन आते हैं। मांग में करीब 20% उछाल है।

- प्रदीप शर्मा, आरटीओ