30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर, May 24, 2026

भाजपा सांसद वीडी शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, हलचल तेज

BJP High Command: अटकलें लगाई जा रही है कि संगठन में मध्य प्रदेश के बड़े नेता को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

bjp high command may give big role to BJP leader from mp news

bjp high command may give big role to this BJP MP (फोटो- Patrika.com)

BJP High Command: भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारियां चल रही है। अटकलें लगाई जा रही है कि संगठन में मध्य प्रदेश के बड़े नेता को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वीडी शर्मा को लेकर इंदौर, भोपाल, सीहोर, मुरैना, खजुराहो आदि क्षेत्रों में उनके समर्थकों में हलचल तेज हो गई है।

भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा को महत्वपूर्ण पद मिलने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही हैं। भाजपा की ओर से शुभंकर माने जाने वाले वीडी शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खबर से उनके समर्थकों में उत्साह है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद के प्रबल दावेदारों में से एक वीडी शर्मा भी हैं। वे संगठन में नहीं जाते हैं तो मोदी सरकार में मंत्री भी बन सकते हैं। वीडी शर्मा युवा वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं और खेलों को भी बढ़ावा देने के लिए हमेशा प्रयास करते रहते हैं।

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे वीडी शर्मा

विष्णु दत्त शर्मा मूलरूप से मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सुरजनपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्हें वीडी शर्मा के नाम से भी जाना जाता है। वह 32 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। शर्मा युवाओं में खासे चर्चित हैं। वीडी शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। वीडी शर्मा ने राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1986 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की, वह 2013 में भाजपा में शामिल हुए थे। वीडी शर्मा को संघ का करीबी माना जाता है। वीडी शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मध्यप्रदेश में भी एबीवीपी के प्रांत मंत्री रहने के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं।

छात्रों के मुद्दे उठाए…

विष्णु दत्त शर्मा जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहे तब उन्होंने शिक्षा जगत में फैले व्यापारिकरण के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा था। इसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी और सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए छात्रों का सफल नेतृत्व किया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के डीमेट कॉलेजों में डीमेट परीक्षा में गरीब छात्रों को समान अवसर दिलाने के लिए आंदोलन किया और सुप्रीम कोर्ट से 50 प्रतिशत सीटें मेरिट के लिए आरक्षित हुईं।

संभाली हैं कई बड़ी जिम्मेदारियां

1993-94 में उन्हें मध्य भारत का प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया था।
2007-2014 के बीच उन्होंने मध्यक्षेत्र (मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री का कार्यभार संभाला था।
2007-09 में उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी।
विष्णु दत्त शर्मा 2014 के लोकसभा चुनाव में झारखंड में 6 लोकसभा सीटों के चुनाव प्रभारी रहे थे। इसी के साथ दिल्ली, बिहार और असर में हुए विधानसभा चुनाव कार्यों का संचालन किया। मध्य प्रदेश में 2016 में विष्णु दत्त शर्मा पहली बार प्रदेश महामंत्री बनाए गए।

सीहोर में भी की पढ़ाई

शिक्षा की बात करें तो वीडी शर्मा ने 1985-86 में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल से हायर सेकेंडरी की पढ़ाई की है। इसके बाद 1989-91 में ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय से एग्रीकल्चर में बीएससी की डिग्री प्राप्त की है। उनके पास ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय से एग्रीकल्चर और एग्रोनामी में एमएससी की डिग्री भी है। विष्णु दत्त शर्मा ने 1991-92 में ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय से बीएससी, एग्रीकल्चर किया इसके बाद उन्होंने एमएससी एग्रीकल्चर, एग्रोनॉमी ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय और जबलपुर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से किया। इसी दौरान सीहोर के आरएके कॉलेज में भी पढ़ाई की।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें