29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर, May 24, 2026

इंदौर में 20 मिनट तक हवा में लटका रहा एयर इंडिया का विमान, खराब हो गियर

Indore Airport- इंदौर में बड़ा विमान हादसा टला, तीसरी अप्रोच में लैंडिंग, एयर इंडिया के विमान का लैंडिंग गियर खराब हो जाने के कारण बनी स्थिति, 20 मिनट हवा में रहा

Aircraft Hovers in Mid Air for 20 Minutes at Indore Airport

Aircraft Hovers in Mid Air for 20 Minutes at Indore Airport- demo pic

Indore Airport- इंदौर में उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया जब एक विमान में खराबी आ गई। एयर इंडिया के विमान का लैंडिंग गियर अचानक खराब हो गया। इससे विमान 20 मिनट तक हवा में लटका रहा। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम यह घटना घटी। इंदौर में एयर इंडिया के विमान में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आई। हालांकि पायलट की सतर्कता और एयरपोर्ट प्रशासन की तत्परता से मामला संभला। दो बार विमान लैंड नहीं कर सका तो फिर से उड़ान भरी। तीसरे प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग की।

दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया की फ़्लाइट के लैंडिंग गियर में समस्या

देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया की फ़्लाइट एटी- 2592 के लैंडिंग गियर में समस्या आ गई थी। शाम 4.10 बजे एटीसी को यह सूचना मिली। विमान के कैप्टन ने लगातार कई बार गो-अराउंड किया।

विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित

आधिकारिक जानकारी के अनुसार तीन बार गो अराउंड विमान करीब 20 मिनट तक हवा में ही चक्कर लगाता रहा। शाम 4.30 बजे तीसरी अप्रोच में सुरक्षित लैंडिंग की। एयरपोर्ट पीआरओ रामस्वरूप यादव ने बताया, विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

दो दिन पूर्व ही एक विमान की इमरजेंसी लेंडिंग हुई

बता दें कि दो दिन पूर्व ही जबलपुर में भी एक विमान की इमरजेंसी लेंडिंग हुई थी। यहां के डुमना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को अहमदाबाद से उड़ान भरकर रांची जा रहा विमान को अचानक उतरा गया। एयरपोर्ट पर विमान की दोपहर 1.01 बजे इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। इससे कुछ देर के लिए एयरपोर्ट पर अफरा- तफरा मच गई। बाद में पता चला कि इंडिगो की इस फ़्लाइट में सवार एक यात्री की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके इलाज के लिए पायलट को विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान उस वक्त डुमना एयरपोर्ट के उपर से ही गुजर रहा था। लिहाजा पायलट ने एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर यहां विमान उतारा और बीमार यात्री को तुरंत अस्पताल भेजा हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका। पश्चिम बंगाल के इस यात्री की मौत हो गई। इस बीच विमान करीब एक घंटे तक जबलपुर एयरपोर्ट पर ही खड़ा रहा।

प्रमुख बिंदु

इंदौर में बड़ा विमान हादसा टला
तीसरी अप्रोच में हो सकी विमान की लैंडिंग
एयर इंडिया का विमान 20 मिनट तक हवा में रहा
विमान का लैंडिंग गियर हो गया खराब
खराबी आ जाने के कारण यात्री होते रहे परेशान

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें