17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए अक्का पडे सुरक्षा बल की शुरुआत

प्रशिक्षित महिला कर्मियों की टीममहिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष सुरक्षा दल अक्का पडे का शहर में औपचारिक शुभारंभ किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने इस दल के गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष महिला सुरक्षा बल […]

less than 1 minute read
Google source verification
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने बेलगावी में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए अक्का पडे सुरक्षा बल की शुरुआत की।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने बेलगावी में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए अक्का पडे सुरक्षा बल की शुरुआत की।

प्रशिक्षित महिला कर्मियों की टीम
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष सुरक्षा दल अक्का पडे का शहर में औपचारिक शुभारंभ किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने इस दल के गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विशेष महिला सुरक्षा बल 24 घंटे सक्रिय रहेगा और शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे स्कूल, कॉलेज, मॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मंदिरों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त करेगा। प्रशिक्षित महिला कर्मियों की यह टीम किसी भी उत्पीडऩ, छेड़छाड़ या आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान करेगी। कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा सुरक्षा संबंधी कौशल और त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

पुरानी पुलिस इमारतों की सामग्री की सार्वजनिक नीलामी
जिले के विभिन्न पुलिस थानों की जर्जर इमारतों को हटाने के बाद प्राप्त सामग्री की सार्वजनिक नीलामी फरवरी माह में अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएगी। पुलिस विभाग ने इच्छुक नागरिकों और व्यापारियों से नीलामी में भाग लेने की अपील की है।