30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हुबली, Feb 14, 2026

बेलगावी जिले में मतदाता मैपिंग का 71 फीसदी कार्य पूरा

बेलगावी जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के तहत चल रहे मतदाता मैपिंग अभियान का लगभग 71 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जिला प्रभारी मंत्री सतीश जारकीहोली ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 28 फरवरी तक शेष प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाए, ताकि जिला राज्य में अग्रणी बना रहे। जिलाधिकारी कार्यालय […]

28 फरवरी तक प्रक्रिया पूर्ण करने का लक्ष्य, इस चरण में नाम जोडऩे या हटाने का कार्य नहीं

28 फरवरी तक प्रक्रिया पूर्ण करने का लक्ष्य, इस चरण में नाम जोडऩे या हटाने का कार्य नहीं

बेलगावी जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के तहत चल रहे मतदाता मैपिंग अभियान का लगभग 71 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जिला प्रभारी मंत्री सतीश जारकीहोली ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 28 फरवरी तक शेष प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाए, ताकि जिला राज्य में अग्रणी बना रहे। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जारकीहोली ने बताया कि यह प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चल रही है। इस चरण में केवल मतदाताओं के विवरण का सत्यापन किया जा रहा है, जबकि किसी भी नाम को जोड़ा या हटाया नहीं जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बूथ स्तरीय अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन कर रहे हैं। हालांकि, कुछ स्थानों पर लोग घर पर नहीं मिल रहे या स्थानांतरित हो चुके हैं, जिससे प्रक्रिया में थोड़ी देरी हो रही है।

समस्या का समाधान
जारकीहोली ने कहा कि यदि समयसीमा तक 10 प्रतिशत से अधिक कार्य शेष रहता है तो संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम जोडऩे या हटाने की प्रक्रिया अगले चरण में की जाएगी और जिन नागरिकों के नाम सूची में नहीं हैं, वे आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें