9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Tarot Rashifal 25 To 31 January 2026: टैरो कार्ड भविष्यवाणी: टैरो कार्ड के हिसाब जानिए कैसा रहेगा मेष से लेकर कन्या राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Saptahik Tarot Rashifal 25 To 31 January 2026: टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जाने मेष से लेकर कन्या राशि के जातकों के लिए जनवरी का आखिरी सप्ताह कैसा रहने वाला है। आइए पढ़िए अपना साप्ताहिक टैरो राशिफल हिंदी में।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Religiondesk

image

Nitika Sharma

Jan 23, 2026

Weekly Tarot Rashifal 25 To 31 January 2026

Weekly Tarot Rashifal 25 To 31 January 2026

Weekly Tarot Rashifal 25 To 31 January 2026 : टैरो कार्ड के अनुसार जनवरी का आखिरी सप्ताह हर राशि के जातक के लिए अलग- अलग रहने वाला है। मेष राशि के जातक के आत्मविश्वास में इस दौरान वृद्धि होगी। वहीं मिथुन राशि के जातक को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। टैरो कार्ड के द्वारा हम अपने आने वाले समय के बारे में पता लगा सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए टैरो कार्ड रिंडिग के आधार पर मेष से लेकर कन्या राशिवालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहने वाला है।

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल


टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशिवालों का इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास उच्चतम स्तर पर रहेगा, और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन इन अवसरों के साथ धैर्य और समझदारी बनाए रखना जरूरी होगा। अचानक यात्रा की संभावना बन सकती है, जो आपके लिए आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा, और रिश्तों में भी प्रेम और सहयोग का वातावरण रहेगा।

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल


टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक इस सप्ताह वृषभ राशिवालों की रचनात्मकता को नया मोड़ मिलेगा, जिससे आपको अपने कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह समय आपके लिए सकारात्मक रहेगा और नया निवेश लाभकारी हो सकता है। परिवार में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, जिससे घर का माहौल सुखमय और शांतिपूर्ण रहेगा। यदि कोई पारिवारिक मुद्दा है, तो उसे समझदारी से हल करें।

मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल


टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने रिश्तों और महत्वपूर्ण निर्णयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी भी निर्णय को लेकर दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जो आपके लिए सीखने और विकास का अवसर प्रदान करेंगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना आपकी सफलता के लिए महत्वपूर्ण होगा।

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल


टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशिवालों के लिए यह सप्ताह थोड़ी उलझन और अनिश्चितता से भरा हो सकता है। पुरानी बातों या डर को लेकर आप थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं। ऐसे समय में धैर्य रखना आवश्यक होगा। किसी भी प्रकार की अफवाहों या नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें और अपनी अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल


टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि इस सप्ताह सिंह इस सप्ताह सफलता और खुशी आपके साथ रहेगी। आत्मविश्वास से भरपूर, आप अपने काम में पूरी ऊर्जा के साथ लगे रहेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, और आपके किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के संकेत हैं। कार्यस्थल में भी सकारात्मक बदलाव हो सकता है, विशेष रूप से आपके पिता से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतुलन बना रहेगा।

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल


टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार इस सप्ताह कन्या राशि के लोगों के लिए आत्मनिरीक्षण करने का समय है। आपको किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को जल्दी नहीं लेना चाहिए, बल्कि अपने दिल की सुनें और सटीक विचार करें। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत और धैर्य से आप इन्हें पार करने में सक्षम होंगे। रिश्तों में भी समझदारी से काम लें।