Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Weekly Horoscope 7 To 13 September 2025 : तुला से मीन तक जानिए, कैसा रह सकता है आपका आने वाला सप्ताह

Weekly Horoscope 7 September To 13 September 2025: तुला से लेकर मीन राशि तक जानिए इस हफ्ते की प्रमुख राशियों के लिए उनकी ग्रहों की चाल। कैसा रहेगा करियर, सेहत और लव लाइफ। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से, 7 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक का राशिफल।

7 September To 13 September 2025 saptahik rashifal, 7 से 13 सितंबर तक का राशिफल,
Saptahik Rashifal 7 to 13 September 2025|(photo- patrika)

Weekly Horoscope 7 September To 13 September 2025: रविवार का दिन से सप्ताह की नई शुरुआत हो रही है। यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा, तो कुछ को मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां या हल्की-फुल्की चुनौतियां। करियर में तरक्की के मौके मिल सकते हैं, वहीं प्रेम जीवन में भी नई ऊर्जा का संचार हो सकता है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहना जरूरी हो सकता है।यहां, तुला से मीन तक, ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानिए साप्ताहिक राशिफल का पूरा विश्लेषण साथ ही क्या करना होगा आपको शुभ और अनुकूल परिणाम पाने के लिए।

साप्ताहिक राशिफल तुला (Saptahik Rashifal Tula)

इस सप्ताह तुला जातकों को भाग्य और परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। पुराने अटके काम रफ्तार पकड़ेंगे और आप नई ऊर्जा के साथ कार्यों को आगे बढ़ा पाएंगे। संपत्ति, वाहन या पैतृक मामलों में सफलता की संभावना बनी हुई है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी।

स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी। जीवनशैली संतुलित रखने से ऊर्जा बनी रहेगी।

करियर: कामकाज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। विदेश से जुड़े कार्य या अवसरों में सफलता के योग हैं।

प्रेम और रिश्ते: प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य और सुख मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।

उपाय: प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक (Saptahik Rashifal Vrishchik)


वृश्चिक जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देगा। शुरुआत में कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं और छोटी-सी बात के लिए भी अधिक प्रयास करने होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में काम धीरे-धीरे पटरी पर आ जाएगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करें।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। किसी भी पीड़ा या समस्या का समय पर इलाज कराना जरूरी है।

करियर: नौकरीपेशा लोगों को धीरे-धीरे लाभ मिलेगा। व्यवसाय में खर्च अपेक्षा से अधिक हो सकता है।

प्रेम और रिश्ते: छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। पिता से मतभेद की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंध में समझदारी और धैर्य जरूरी रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें।

साप्ताहिक राशिफल धनु (Saptahik Rashifal Dhanu)

धनु राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ और सौभाग्यशाली रहेगी। रुकी हुई समस्याओं का हल निकलेगा और कार्यक्षेत्र में सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और बाजार में पहचान बढ़ने की संभावना है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में अधीरता और वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

स्वास्थ्य: तनाव और अधीरता स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। धैर्य बनाए रखना आवश्यक है।

करियर: नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा, लेकिन बॉस के साथ मतभेद से बचें। व्यवसाय में लाभ और नए संपर्क जुड़ने की संभावना है।

प्रेम और रिश्ते: नए मित्र बन सकते हैं, पर पुराने शुभचिंतकों को नजरअंदाज न करें। वैवाहिक जीवन में हल्की-फुल्की तकरार के बावजूद सामंजस्य रहेगा।

उपाय:प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं।

साप्ताहिक राशिफल मकर राशि (Saptahik Rashifal Makar)


यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तों में सुधार के संकेत हैं।

करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। व्यापारी वर्ग को कारोबार में तरक्की और मुनाफा होगा।

स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी, लेकिन थकान और भागदौड़ से बचें। पर्याप्त आराम लें।

प्रेम और रिश्ते: रिश्तों में पुराने मतभेद खत्म होंगे। प्रेम संबंध गहरे होंगे और विवाहित जीवन सुखद रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन श्रीसूक्त का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल कुंभ राशि (Saptahik Rashifal Kumbh)

यह सप्ताह आपके लिए भाग्यवर्धक है। करियर और व्यापार में प्रगति होगी तथा मान-सम्मान बढ़ेगा।

करियर: नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह खास है, बड़ी डील या अनुबंध संभव है। राजनीति से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, ऊर्जा बनी रहेगी। दिनचर्या संतुलित रखने से और बेहतर महसूस करेंगे।

प्रेम और रिश्ते: प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।

उपाय: श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

साप्ताहिक राशिफल मीन राशि (Saptahik Rashifal Meen)

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देगा। खर्च बढ़ सकते हैं और कार्यक्षेत्र में सावधानी जरूरी है।

करियर: नौकरी और बिजनेस दोनों में चुनौतियाँ रहेंगी। नई योजना पर कदम बढ़ाने से पहले सलाह लेना ज़रूरी है। पार्टनरशिप में सतर्कता बरतें।

स्वास्थ्य: सप्ताह के दूसरे भाग में सेहत कमजोर हो सकती है। खानपान और वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

प्रेम और रिश्ते: रिश्तों में धैर्य रखें। छोटी बातों पर बहस से बचें। प्रेम संबंधों में संयम और समझदारी से रिश्ते मजबूत होंगे।

उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।


पत्रिका कनेक्ट