31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 31, 2026

Weekly Horoscope June 2026: चंद्र और गुरु गोचर के प्रभाव से जून के पहले सप्ताह में मेष सहित 7 राशियों को मिल सकता है नया अवसर

Weekly Horoscope 1 June to 7 June 2026: साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 जून 2026 में गुरु और चंद्र गोचर कई राशियों के लिए करियर, धन और रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत दे रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल।

Weekly Rashifal 1 to 7 June 2026

Weekly Horoscope June 2026: साप्ताहिक राशिफल: जून 2026 के पहले हफ्ते में धन, प्रेम और स्वास्थ्य पर ग्रहों का असर (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Weekly Horoscope 1 June to 7 June 2026:साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 जून 2026 : जून 2026 का पहला सप्ताह हर राशि के जातकों के लिए भावनात्मक विकास, व्यावहारिक सोच और नए मौकों की सौगात ला रहा है। 1 जून की शाम को चंद्रदेव धनु, 4 जून को मकर और फिर 6 जून को कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। साथ ही 2 जून को गुरु कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मिथुन राशि में बुधदेव और शुक्रदेव की युति बनी हुई है। लिहाजा, कुल मिलाकर यह हफ्ता दूर की प्लानिंग करने और मानसिक परिपक्वता हासिल करने के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। एस्ट्रोलॉजर संजीव कुमार शर्मा से जानिए सभी राशियों पर प्रभाव और इस सप्ताह का शुभ अंक और रंग।

साप्ताहिक राशिफल मेष राशि

कुछ पुराने अध्यायों की समाप्ति और नई शुरुआत का योग बनेगा। स्वयं को विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त पाएंगे।पुराने ढर्रे और दिनचर्या को त्याग कर भविष्य के लिए नया विजन अपनाएंगे। व्यावसायिक मामलों में कोई सुनहरा अवसर जीवन में गहन परिवर्तन का कारक बनेगा।

व्यक्तिगत पारिवारिक और पेशेवर जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। प्यार देखभाल और भागीदारी से संबंधों को बेहतर बनाएंगे।प्रसन्न रहने के लिए आप जिसकी भी इच्छा करेंगे वह आश्चर्यजनक रूप से पूरी होगी। परिवर्तन को जीवन में प्रवेश देने के लिए तैयार रहे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 2 होगा और शुभ रंग रॉयल ब्लू होगा।

साप्ताहिक राशिफल वृष राशि

आलस्य का त्याग करें। विदेश से आने वाले संदेश और अतिथि नया उत्साह भरेंगे। नया कार्य अवसर आपके काम करने के तरीके और लोगों से जुड़ने के अंदाज को पूरी तरह बदल देगा।आपके लिए सबसे अच्छा यही रहेगा कि आप समय के प्रवाह के साथ बहें और घटनाओं में बाधा बनने से बचे। प्रसन्नता के माहौल में भीतरी और बाहरी संतुलन बनाए रखें।लंबी यात्राओं के योग बनेंगे दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 है और आपका शुभ रंग स्काई ब्लू है।

साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि

ऊर्जा और आत्मविश्वास से ओत प्रोत रहेंगे। व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है। घर और दफ्तर के बाहर समय बिताने से जीवन में नया दृष्टिकोण आएगा आएगा। दूरदराज के स्थान से शुभ समाचार या मेहमानों का आगमन हो सकता है। प्राथमिकताओं में बदलाव के साथ आपका रवैया नरम और दयावान हो जाएगा।

रिश्तों में संतुलन और स्पष्ट दृष्टिकोण हासिल करेंगे। फिटनेस और दिनचर्या को दुरुस्त रखने के लिए आलस त्यागना उचित होगा।. किसी भी तरह के तनाव को दूर करने के लिए सहज रवैया अपनाए।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक11 है और आपका शुभ रंग एमेरल्ड ग्रीन है।

साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि

लंबे संघर्ष और कठिन परिश्रम के बाद अधूरे पड़े हुए कार्य और परियोजनाएं पूर्णता को प्राप्त होंगे। रिश्तो में प्रतिबद्धता आएगी। कार्यक्षेत्र में किसी चतुर प्रतिबंध का सामना करने के लिए अनुभव और आंतरिक ज्ञान का सहारा लेना बेहतर होगा। प्रकृति के बीच समय बिताना मानसिक शांति में सहायक होगा। अपने पहले में और शैली में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। अपने दृष्टिकोण और लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहे।

आध्यात्मिक खोज ज्ञानवर्धक और स्फूर्ति दायक होगी।दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। द्वंद्व और झगड़े से सावधान रहें अन्यथा आपकी अधिकांश ऊर्जा इन्हीं में क्षीण हो जाएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे। ध्यान करना लाभदायक रहेगा।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग सॉफ्ट ग्रीन है।

साप्ताहिक राशिफल सिंह राशि

जटिल व्यावसायिक व व्यक्तिगत चुनौतियों पर विजय प्राप्त करेंगे। आपकी कुशलता और कर्मठता सफलता के शिखर पर ले जाएगी। कार्यक्षेत्र में कोई नाटकीय घटनाक्रम नये अवसर का द्वार खोलेगा। आंतरिक शक्ति और कड़ी मेहनत से स्थितियों को अपने पक्ष में बदल लेंगे।

आवश्यकताओं और टारगेट को पूरा करने के लिए मामलों को गहराई से समझे। मजबूत शख्सियत और सौम्य व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। आसपास मौजूद लोगों से दोस्ती और प्यार मिलेगा।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 14 है और शुभ रंग रेड है।

साप्ताहिक राशिफल कन्या राशि

रिश्तो में गहराई लाने के लिए व्यवहार में अधिक प्रेम करुणा और संवेदनशीलता को समाहित करना होगा। दृढ़ संकल्प के माध्यम से पुरानी आदतों और वासनाओं के बंधन को तोड़कर मुक्ति की ओर बढ़ेंगे। आसपास के लोगों की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सही उत्तर जानने के लिए अंतर मन की सुने । धीरे-धीरे स्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे। आसपास के लोगों को अपने फैसले स्वयं लेने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 9 है और चेरी रेड है।

    साप्ताहिक राशिफल तुला राशि

    शांत और तनाव मुक्त क्षणो का अनुभव कर पाएंगे। पेशेवर मोर्चे पर थोड़ी अस्थिरता और भावनात्मक रूप से कुछ समय के लिए असुरक्षा की भावना पैदा होगी। कार्य क्षेत्र में आपकी गतिशील ऊर्जा और व्यक्तिगत संबंधों में ग्रहणशीलता का संतुलन टारगेट को प्राप्त करने और प्रेमपूर्ण रिश्ते बनाए रखने में मदद करेगा। व्यक्तिगत और पेशेवर मामलों में बीते कल को पीछे छोड़ नई शुरुआत करेंगे। आने वाला समय कुछ बड़ा लेकर आएगा।

    महत्वाकांक्षाओं का त्याग करना बेहतर रहेगा। संतुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और निजी संबंधों में प्रेम महसूस करेंगे। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेंगे।
    इस सप्ताह आपका शुभ अंक 1 है और शुभ रंग सॉफ्ट पिंक है।

    साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक राशि

    जीवन में धन और नए अवसरों का भाग्यशाली आगमन होगा। व्यक्तिगत संबंध स्थाई प्रतिबद्धता में पल्लवित होंगे। व्यावसायिक साझेदारी लाभदायक रहेगी।यह समय पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का है भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी लेकिन कुछ अप्रत्याशित खर्च भी सामने आ सकते हैं। विदेश से आने वाले समाचार या मेहमान सुखद सूचना देंगे।

    जमीन घर किसी भी तरह के निवेश में लाभ हासिल होगा।जीवन में महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।
    इस सप्ताह आपका शुभ अंक 2 है और शुभ रंग नेवी ब्लू है।

    साप्ताहिक राशिफल धनु राशि

    पारिवारिक बंधनों को आपके प्रेम और आश्वासन की आवश्यकता होगी। कर्तव्यों का पालन पूरी सजगता और गति के साथ करना होगा। वृद्ध महिला के आशीर्वाद से ग्रस्त जीवन में सामंजस्य स्थापित होगा। वित्तीय पहलुओं व बारीकियां को संभालने की अपनी व्यावहारिक समझ से उत्साहित महसूस करेंगे। हालांकि किसी भी तरह के निवेश के प्रति सतर्क रहे हैं।

    कोई जरूरी निर्णय लेने से पूर्व उसे पर उचित सोच विचार कर लें।जीवन के नए लक्ष्य बनाएंगे। आंतरिक शक्ति और ज्ञान शारीरिक,मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर प्रगतिशील दिशा में ले जाएंगे। रचनात्मक गतिविधियां ऊर्जावान महसूस करवाएंगी।
    इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और शुभ रंग डीप रेड है।

    साप्ताहिक राशिफल मकर राशि

    निर्णय लेते वक्त दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। परिस्थितियों को बदलने के लिए समय और स्थान देना श्रेष्ठ रहेगा। परिवार में मार्गदर्शन और सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। निजी संबंधों में सकारात्मक सोच दोबारा ताजगी लाने का काम करेगी। कार्यक्षेत्र में सहज और रचनात्मक माहौल प्रगति का कारक बनेगा।

    दिनचर्या में बदलाव स्थितियां और जिम्मेदारियां के प्रति नया दृष्टिकोण देगा। अपने भीतर की सच्चाई को मानकर सोच के सभी दरवाजे खोले और आगे बढ़े। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा।
    इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और शुभ रंग सैंडी ब्राउन हैँ।

    साप्ताहिक राशिफल कुंभ राशि

    कार्यक्षेत्र पर थोड़े आलस्य करने से बचे। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा के संतुलन के लिए योग या खेलकूद की गतिविधियों को अपनाना लाभकारी होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग कठिन परिस्थितियों में संबल देगा। संघर्षों और सहयोग के मामले में आपकी मध्यस्थता सफल रहेगी।

    भावनात्मक उथल-पुथल के चलते दिल और दिमाग अलग-अलग दिशा में खींचेंगे। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। ऊर्जा को सही तरीके से जागृत करने के लिए नया रूटिन अपनाना बेहतर रहेगा। लंबे समय से चले आ रहे उतार चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे।
    इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 है और शुभ रंग चॉकलेट ब्राउन है।

    साप्ताहिक राशिफल मीन राशि

    पेशेवर और सांसारिक चुनौतियों के बीच आपकी ऊर्जा और सहनशीलता अटूट रहेगी। रिश्तो के धरातल पर बाहर से ऐसा प्रतीत हो सकता है कि आपमें भावनाओं या संवेदनशीलता की कमी है किंतु वास्तव में ऐसा नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में व्यापक दृष्टिकोण अपनाएंगे जिससे विस्तार की नई राह खुलेगी।

    दोस्तों और परिवार से भरपूर प्यार और सद्भावना हासिल करेंगे। तीखी वाणी से दूसरों को ठेस पहुंचाने से बचें। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करेंगे। किसी स्वजन के साथ दिल की बात साझा करेंगे। तमाम तरह की व्यस्तताओं से घिरे रहने के बावजूद परिवार को समय देंगे।परिवार और रिश्तेदार सहायक साबित होंगे।
    इस सप्ताह आपका शुभ अंक 11 है और शुभ रंग पीकॉक ब्लू है।

    कमेंट्स

    कोई कमेंट नहीं है।

    पहले कमेंट करने वाले बनें।

    कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
    ट्रेंडिंग वीडियो

    संबंधित खबरें