Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal, 8 September 2025 : आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानिए मेष से मीन तक 8 सितंबर का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 8 September 2025 : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन हर राशि के लिए महत्वपूर्ण सलाह, सफलता, स्वास्थ्य और पारिवारिक हाल।

भारत

Dimple Yadav

Sep 08, 2025

Aaj Ka Rashifal, 8 September 2025
Aaj Ka Rashifal, 8 September 2025 (photo- patrika)

Aaj Ka Rashifal, 8 September 2025 : आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आएगा। कहीं पारिवारिक तनाव से राहत मिलेगी तो कहीं नए अवसर सामने आएंगे। ज्योतिष के अनुसार आज ग्रहों की चाल आपके करियर, रिश्तों और स्वास्थ्य पर असर डालेगी। आइए जानते हैं आज 12 राशियों का हाल।

आज का मेष राशिफल : (Today Mesh Rashifal)

आज सफलता मिलने से आपका आत्मबल बढ़ेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण थोड़ा तनाव रह सकता है। व्यवसाय में उन्नति के अच्छे योग हैं।

आज का वृषभ राशिफल : (Taurus Horoscope Today)

वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव खत्म होंगे। आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे। नौकरी में बदलाव की स्थिति बनेगी और यात्रा आपके लिए शुभ रहेगी।

आज का मिथुन राशिफल : (Today Mithun Rashifal)

सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। न्यायालय से जुड़े काम पूरे होंगे। पारिवारिक आयोजन में शामिल होकर अनुभव का लाभ पाएंगे।

आज का कर्क राशिफल : (Cancer Horoscope Today)

परिवार की समस्या का समाधान होगा। आय के नए साधन स्थापित होंगे। प्रियजन से मुलाकात होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। न्याय से जुड़े मामलों में पक्ष आपके अनुकूल रहेगा।

आज का सिंह राशिफल : (Aaj Ka Singh Rashifal)

घर की सुख-शांति के लिए प्रयास करेंगे। पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन भाइयों से मनमुटाव संभव है।

आज का कन्या राशिफल : (Aaj Ka Kanya Rashifal)

आज अनजान लोगों से संबंध बनाने से बचें। धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे। नौकरी में अधिकारियों से संबंध कमजोर हो सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

आज का तुला राशिफल : (Aaj Ka Tula Rashifal)

अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, सावधानी जरूरी है।

आज का वृश्चिक राशिफल: (Scorpio Horoscope Today)

आमदनी बढ़ेगी लेकिन पारिवारिक माहौल अनुकूल न होने से क्रोध बढ़ सकता है। विदेश जाने की रुकावट दूर होगी। अनावश्यक खर्च से चिंता होगी।

आज का धनु राशिफल : (Today Dhanu Rashifal)

अपनी आदतों के कारण लोग दूरी बना सकते हैं। किसी संत या महापुरुष का दर्शन मिलेगा। पड़ोसियों से संबंध मधुर होंगे और कला से जुड़े कामों में रुचि बढ़ेगी।

आज का मकर राशिफल : (Capricorn Horoscope Today)

आवास या निवास बदलने से उन्नति होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का व्यवहार सुधरेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी।

आज का कुंभ राशिफल : (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

नए कारोबार की शुरुआत की तैयारी होगी। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। राजकीय बाधाएं दूर होंगी। वाहन का इस्तेमाल सावधानी से करें।

आज का मीन राशिफल : (Pisces Horoscope Today)

बिना योजना के किसी काम की शुरुआत न करें। बहनों से संबंध मधुर होंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा और मित्रों का सहयोग भी रहेगा।


पत्रिका कनेक्ट