13 अगस्त 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Tarot Rashifal 11 August 2025 : वृषभ को मिलेगा लाभ, सिंह-मकर सहित इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा 11 अगस्त का दिन

Tarot Rashifal 11 August 2025 : 11 अगस्त 2025 का दिन टैरो कार्ड्स के अनुसार कुछ राशियों के लिए अच्छा है, तो कुछ को सावधान रहने की जरूरत है। वृषभ और कर्क राशि वालों को लाभ और सुख मिलेगा, जबकि सिंह और मकर राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलने की संभावना है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा का राशिफल।

भारत

Manoj Vashisth

Aug 10, 2025

Tarot Rashifal 11 August 2025
Tarot Rashifal 11 August 2025

Tarot Rashifal 11 August 2025 : 11 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि व सोमवार का दिन टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार वृषभ राशि वालों को आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कर्क राशि के कुछ जातकों को आज संतान सुख प्राप्त हो सकता है। सिंह और मकर राशि के जातकों को करियर में लाभ और प्रगति मिलेगी, जबकि मिथुन, कन्या और तुला राशि के लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए मेष से लेकर मीन तक का राशिफल।

मेष टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mesh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों को आज कई समस्याओं और मतभेदों का आमना सामना करना पड़ सकता है। आज जितना हो सके विवाद से बचें। साथ ही आज अपने सभी काम पूरे करने की कोशिश करे।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन काफी व्यस्त और खुशहाल दोनों ही रहने वाला है। साथ ही आज आपके सामने नए अवसर आ सकते हैं। इतना ही नहीं आज आपके द्वारा की गई यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रहने वाली है। आपको सलाह है कि आज व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। साथ ही अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के कुछ जातकों को आज संतान सुख प्राप्त हो सकता है। हालांकि, आज इस राशि के मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आज आपके नए कामों की शुरुआत संभव है।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों को आज कोई काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार करने की जरूरत है। आज अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। अपने खानपान की आदतों पर काबू रखें।

तुला टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोग आज किसी नई योजना पर विचारमग्न रहने वाले हैं। साथ ही आज आपको आलोचना और अपने शुभचिंतको के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज अपनी सोच को सकारात्मक रखना होगा। साथ ही अपना व्यवहार भी पॉजिटिव रखें। आज परिवार में आपकी किसी जिद्द को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों को आज आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें। आज आप अपने कार्यक्षेत्र और रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे। आज नौकरीपेशा जातकों को किसी काम का तनाव हो सकता है।

मकर टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों को राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है, आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।

कुंभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आज अपने कार्यों को समय से पूरा करने की जरूरत है। साथ ही आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा। आज सेहत के कारण थोड़ा परेशानी हो सकती है।

मीन टैरो मीन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को नौकरी का वातावरण सुखद रहने वाला है। आपको सलाह है कि असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। उनके पास बैठकर बातचीत करके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करें।