10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saptahik Rashifal: साप्ताहिक राशिफल : कर्क और सिंह राशि वालों पर होगी धनवर्षा, व्यापार में बढ़ेगी शुभता, जानें भाग्यशाली अंक और रंग

Saptahik Rashifal 26 January To 1 February : साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026: भीष्म अष्टमी व गणतंत्र दिवस पर जानें सभी 12 राशियों का भाग्य, शुभ अंक व शुभ रंग

5 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Sanjeev Kumar Sharma

Jan 25, 2026

Saptahik Rashifal 26 January To 1 February

Saptahik Rashifal 26 January To 1 February : मकर का चमकेगा भाग्य और कुंभ राशि वाले होंगे मजबूत; डॉ. संजीव कुमार शर्मा से जानें पूरे हफ्ते का हाल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Saptahik Rashifal 26 January To 1 February:साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी तक : 26 जनवरी को भीष्म अष्टमी और मासिक दुर्गाष्टमी और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से शुरू हो रहा नया सप्ताह महादेव की कृपा से कई राशियों के लिए गुडलक , व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभता बढाने वाला , जीवन शैली को बेहतर बनाएगा, कर्क राशि के लिए आय के स्रोत में वृद्धि करने वाला , सिंह वालों के लिए धन के नए स्रोत सामने आएंगे , तुला वालों के लिए आने वाला समय कुछ बड़ा लेकर आएगा, वृश्चिक को निवेश में लाभ हासिल होगा, मकर वालों का भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, कुंभ राशि वाले सप्ताह के अंत में निजी और व्यावसायिक मामलों में मजबूत स्थिति हासिल कर लेंगे। एस्ट्रोलॉजर डॉ संजीव कुमार शर्मा से जानिए इस सप्ताह आपका शुभ अंक और शुभ रंग। (Weekly Horoscope)

मेष राशि (Mesh Saptahik Rashifal)

इस सप्ताह आप की स्थिति नरम गरम बनी रह सकती है और मन में कभी उत्साह तो कभी असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा छोटी-मोटी थकान या मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। व्यावसायिक मामलों में कोई सुनहरा अवसर जीवन में गहन परिवर्तन का कारक बनेगा। व्यक्तिगत पारिवारिक और पेशेवर जीवन में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। प्यार देखभाल और भागीदारी से संबंधों को बेहतर बनाएंगे। प्रसन्न रहने के लिए आप जिसकी भी इच्छा करेंगे वह आश्चर्यजनक रूप से पूरी होगी। अंतर्मन में जारी उथल-पुथल सुलझाने और परिवर्तन को जीवन में प्रवेश देने के लिए तैयार रहे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 होगा और शुभ रंग लश ग्रीन होगा।

वृषभ राशि (Vrishabha Saptahik Rashifal)

प्रेम एवं संतान का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक माहौल में सकारात्मक बनी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभता बढ़ेगी और आपके प्रयासों का लाभ मिलने लगेगा। साथ ही राज्य सत्ता अथवा प्रशासनिक पक्ष से नजदीकी भी मजबूत होगी। आपके लिए सबसे अच्छा यही रहेगा कि आप समय के प्रवाह के साथ बहें और घटनाओं में बाधा बनने से बचे। पुरानी बातों को पीछे छोड़ दे। बिना किसी रूकावट या बाहरी अक्षर के तेजी से भविष्य की ओर बढ़ेगे। प्रसन्नता के माहौल में भीतरी और बाहरी संतुलन बनाए रखें।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 14 है और आपका शुभ रंग सी ग्रीन है।

मिथुन राशि (Mithun Saptahik Rashifal)

जीवन में युवा और प्रभावशाली व्यक्तित्व का प्रवेश होगा जो जीवन शैली को बेहतर बनाएगा। नई ऊर्जा के साथ नए व्यावसायिक उपक्रमों की शुरुआत करेंगे।लोगों को प्रभावित करेंगे और नीति निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। प्राथमिकताओं में बदलाव के साथ आपका रवैया नरम और दयावान हो जाएगा। रिश्तो में संतुलन और स्पष्ट दृष्टिकोण हासिल करेंगे। किसी कार्य को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं प्राप्त होगी।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 11है और आपका शुभ रंग ग्रे है।

कर्क राशि (Kark Saptahik Rashifal)

पूरी एकाग्रता और लगन के साथ आय के स्रोत में वृद्धि करने में सफल होंगे। निजी जीवन सुखद और तनाव मुक्त रहेगा। मानसिक शांति और विश्राम के लिए लघु यात्रा पर जा सकते हैं। अपने दृष्टिकोण और लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहे। विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त और सक्रिय रहेंगे। आध्यात्मिक खोज ज्ञानवर्धक और स्फूर्ति दायक होगी। दिल और दिमाग अलग-अलग दिशाओं में खींचेंगे। द्वंद्व और झगड़े से सावधान रहें अन्यथा आपकी अधिकांश ऊर्जा इन्हीं में क्षीन हो जाएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे। ध्यान करना लाभदायक रहेगा।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 9 है और शुभ रंग रस्टी रेड है।

सिंह राशि (Singh Saptahik Rashifal)

प्रेम एवं संतान का साथ प्राप्त होगा जिससे भावनात्मक संबल मिलेगा। व्यापार रुक-रुक कर चलेगा इसलिए केवल भाग्य के भरोसे ना रहे और व्यावहारिक निर्णय लें। निजी संबंधों दोस्तों रिश्तेदारों में भावनात्मक और आध्यात्मिक रुझान महसूस करेंगे। समझदारी और रचनात्मकता से मुश्किल स्थितियों और उलझन को दूर करने में सफल रहेंगे। निजी संबंध सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। रिश्तो में भावनाओं को साझा करेंगे। आसपास मौजूद लोगों से दोस्ती और प्यार मिलेगा।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 है और शुभ रंग फायरी रेड पिंक है।

कन्या राशि (Kanya Saptahik Rashifal)

एक युवा और प्रभावशाली व्यक्तित्व आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचे। सप्ताह के अंत में विदेश से कुछ मेहमान सुखद आश्चर्य से भर देंगे। आसपास के लोगों की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसी अहम परिवर्तन की कगार पर गलतफहमियों और भ्रमों को एक तरफ रखकर रिश्तो को प्राथमिकताएं दें और ईमानदारी से मूल्यांकन करें। बिना किसी रूकावट या भारी हस्तक्षेप के तेजी से भविष्य की ओर आगे बढ़ेगे। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 है और शुभ रंग सिल्वर ग्रे है।

तुला राशि (Tula Saptahik Rashifal)

निजी और पेशेवर स्थितियों में सफलता प्राप्त करेंगे जो आपके विरोधियों के बीच ईर्ष्या का कारण बन सकती है। मानसिक उलझनों से उबरने के लिए शांतिपूर्ण और प्राकृतिक माहौल में समय बिताना लाभकारी होगा। व्यक्तिगत और पेशेवर मामलों में बीते कल को पीछे छोड़ नई शुरुआत करेंगे। आने वाला समय कुछ बड़ा लेकर आएगा। कार्य से जुड़ी यात्रा सफल एवं लाभदायक रहेगी। तन मन और आत्मा सामंजस्य में रहेंगे। संतुष्टि का अनुभव करेंगे। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 14 है और शुभ रंग एमेरल्ड ग्रीन है…

वृश्चिक राशि (Vrishchik Saptahik Rashifal)

कई स्थितियों में आपकी उपस्थिति संतुलन और तालमेल लाएगी। भावनाओं और अनुभवों को साझा करें अन्यथा आप स्वयं को अकेला महसूस कर सकते हैं।कार्य क्षेत्र में धोखेबाज समूह के साथ व्यावसायिक संबंध बनाने से पहले सतर्क रहे। बुजुर्ग रिश्तेदार या माता-पिता को आपकी आवश्यकता पड़ सकती है। विदेश से आने वाले समाचार या मेहमान सुखद सूचना देंगे। जमीन घर किसी भी तरह के निवेश में लाभ हासिल होगा। प्रकृति के बीच समय बिताएंगे। जीवन में महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा। लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं अब आगे बढ़ेगी। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। विलासिता की वस्तु में निवेश करेंगे। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग गोल्डन येलो है।

धनु राशि (Dhanu Saptahik Rashifal)

किसी महत्वपूर्ण पारिवारिक आयोजन या घटना में सकारात्मक तौर पर चर्चा का विषय बनेंगे। घर या कार्य क्षेत्र की नए सिरे से साज सज्जा करके माहौल में नई ऊर्जा और सकारात्मक लाएंगे। वित्तीय पहलुओं व बारीकियां को संभालने की अपनी व्यावहारिक समझ से उत्साहित महसूस करेंगे। हालांकि किसी भी तरह के निवेश के प्रति सतर्क रहे हैं। एक युवा महिला अपनी जिद पूरी करवाने के लिए परेशान कर सकती है। कोई जरूरी निर्णय लेने से पूर्व उसे पर उचित सोच विचार कर लें। अपने डर पर काबू पाकर चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। जीवन के नए लक्ष्य बनाएंगे। रचनात्मक गतिविधियां ऊर्जावान महसूस करवाएंगी।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 3 है और शुभ रंग लोटस पिंक है।

मकर राशि: (Makar Saptahik Rashifal)

सामाजिक जीवन शानदार और व्यस्त रहेगा। रचनात्मक कार्यों में संलग्न होना विशेष लाभ पहुंचाएगा। निजी संबंधों में सकारात्मक सोच दोबारा ताजगी लाने का काम करेगी। कार्यक्षेत्र में सहज और रचनात्मक माहौल प्रगति का कारक बनेगा। निराश होने के बजाय वास्तविकता को स्वीकार करें और एक बार में एक कदम उठाए। जीवन के प्रवाह के साथ आगे बढ़े। अपने भीतर की सच्चाई को मानकर सोच के सभी दरवाजे खोले और आगे बढ़े। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि यह आपको एक नए रास्ते पर ले जाएगा।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग फायरी ऑरेंज हैँ।

कुंभ राशि (Kumbh Saptahik Rashifal)

व्यवसायिक योजनाएं सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद स्वयं को ऊर्जावान और सशक्त महसूस करेंगे जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचे। भावनात्मक उथल-पुथल के चलते दिल और दिमाग अलग-अलग दिशा में खींचेंगे। कार्य क्षेत्र में प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। सप्ताह के अंत में निजी और व्यावसायिक मामलों में मजबूत स्थिति हासिल कर लेंगे। लंबे समय से चले आ रहे उतार चढ़ाव अब सहज स्थिति में आ जाएंगे। सामाजिक जीवन में डर महसूस कर सकते हैं। व्यक्तिगत संबंधों में जटिलता महसूस करेंगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 6 है और शुभ रंग डार्क येलो है।

मीन राशि (Meen Saptahik Rashifal)

कार्य क्षेत्र में नई शुरुआत थोड़ा मुश्किल लग सकती है लेकिन अंतत यह फायदेमंद रहेगी। यात्रा के दौरान ऐसे व्यक्ति से सावधान रहें जो मेहनती तो होगा लेकिन विश्वास के लायक नहीं। दोस्तों और परिवार से भरपूर प्यार और सद्भावना हासिल करेंगे। तीखी वाणी से दूसरों को ठेस पहुंचाने से बचें। कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रबंधन से सफलता और खुशहाली हासिल करेंगे समझदारी और सही। फसलों से व्यावसायिक स्थिरता हासिल करेंगे। आत्म केंद्रित होकर बाहर की वास्तविकता को समझेंगे। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करेंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे। परिवार और रिश्तेदार सहायक साबित होंगे।

इस सप्ताह आपका शुभ अंक 11 है और शुभ रंग स्काई ब्लू है।