
Saptahik Rashifal: साप्ताहिक राशिफल 12–18 जनवरी 2026: चतुर्ग्रही योग से बदलेगी इन 5 राशियों किस्मत, कौन बनेगा मालामाल?
Saptahik Rashifal 12 to 18 January 2026 : जनवरी 2026 का यह सप्ताह (12 से 18 जनवरी) ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान मकर राशि में बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य की एक साथ उपस्थिति से चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जो कई शुभ राजयोगों का निर्माण कर रहा है। बुधादित्य योग, लक्ष्मी नारायण राजयोग, मंगल आदित्य राजयोग और शुक्रादित्य योग जैसे शक्तिशाली संयोग जीवन के अनेक क्षेत्रों में बदलाव ला सकते हैं।
पंडित डॉ. संजीव कुमार शर्मा के अनुसार, यह सप्ताह कई राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, धन लाभ, सामाजिक मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि का कारण बन सकता है, वहीं कुछ राशियों को सावधानी और संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी। यह साप्ताहिक राशिफल चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया गया है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत साप्ताहिक भविष्यफल।
व्यक्तिगत और पेशेवर मामलों में बीते हुए कल को पीछे छोड़ नहीं शुरुआत करेंगे। कम पर पाबंदियां हटकर और संबंधों में बिना किसी लागलपेट के भावनाएं जाहिर करेंगे। दोस्तों सज्जनों के साथ मिलकर उत्सव मनाएंगे और मेहमान नवाजी का प्रदर्शन भी करेंगे। व्यापार में लाभ या सफलता के बाद कुछ समय तक कड़ी मेहनत और लगन से अगला पड़ाव हासिल करेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 18 होगा और शुभ रंग डार्क रेड होगा।
आने वाले समय में कुछ बड़ा आपका इंतजार में होगा। नए आयाम मिलेंगे। कोई दोस्त लंबे कमिटमेंट के लिए फिलहाल तैयार नहीं है।आत्मविश्वास और सफलता हासिल करने के लिए योजना और उनके क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर होगा। एक नई शुरुआत करने का समय है… कोई बड़ा अवसर आपकी प्रतीक्षा में है। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे दोस्त और सज्जनों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और आपका शुभ रंग ग्रे है।
निजी संबंधों में सकारात्मक सोच दोबारा ताजगी लाने का काम करेगी। कार्यक्षेत्र में सहज व रचनात्मक माहौल प्रगति का कारक बनेगा। बेहतर होगा कि उनके प्रति ज्यादा संवेदनशील ना रहे। रिश्तो में भावना और संवेदनशीलता की कमी महसूस करेंगे। कोई जवान लड़का या बेटा स्वतंत्र राहपर चलने के लिए तैयार है उसे सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करें। सप्ताह के अंत में सुखद समय बिताएंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और आपका शुभ रंग सी ग्रीन है।
असंभव लक्षण और महत्वाकांक्षाओं का त्याग करना बेहतर रहेगा। नई दिशा को हासिल करने के लिए ध्यान करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आएंगे। आसपास मौजूद नुकसान पहुंचाने वाले और नकारात्मक लोगों का सामना करने से ना घबराए। ध्यान करना लाभदायक रहेगा।धनु राशि का कोई व्यक्ति जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। तनाव से बचने के लिए योग करते रहें।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 4 है और शुभ रंग स्काई ब्लू है।
दिनचर्या में बदलाव स्थितियां लक्षण और जिम्मेदारियां के प्रति नया दृष्टिकोण देगा। अलग-अलग तरह की शारीरिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और धन के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। व्यावसायिक सफलता और भौतिक लाभ संतोषजनक साबित होंगे। नए प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ेगे। रिश्तो में भावनाओं को साझा करेंगे। किसी स्वजन को उपहार देंगे और सुखद समय व्यतीत करेंगे। आसपास मौजूद लोगों से दोस्ती और प्यार मिलेगा।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 8 है और शुभ रंग पिंक है।.
महत्वाकांक्षी होकर पेशेवर लक्ष्यो और उद्देश्यों को प्राप्त करेंगे। इस दौरान नए लोगों और संपर्कों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। परिवार के किसी चतुर व्यक्ति से सावधान रहे अन्यथा आप किसी बहस में उलझ कर आरोपों में फंस सकते हैं। आध्यात्मिक खोज और ध्यान फलदाई और परिवर्तनकारी साबित होंगे। अंतर मन पर विश्वास रखें। नए अवसरों और रिश्तो की तलाश में बड़े बदलाव के योग बनेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 15 है और शुभ रंग चॉकलेट ब्राउन ।
भावनात्मक उथल-पुथल के चलते दिल और दिमाग अलग-अलग दिशा में खींचेंगे। संतुष्टि का अनुभव करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी और निजी संबंधों में प्रेम महसूस करेंगे। भौतिक रचनात्मक और सांसारिक पहलुओं से लाभ हासिल होगा। यह आंतरिक परिपक्वता और विकास का समय है जब आप भीतरी वास्तविकता को समझ कर स्वयं को वैसे ही स्वीकार करेंगे जैसे आप हैं। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं अब सफलता की ओर बढ़ेगे। कर्क राशि का व्यक्ति जीवन में स्नेह लेकर आएगा।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 11 है और शुभ रंग डार्क ग्रीन है।
वित्तीय पहलुओं व बारीकियां को संभालने की अपनी व्यावहारिक समझ से उत्साहित महसूस करेंगे। लंबे समय से अटकी पेशेवर योजनाएं अब आगे बढ़ेगी। आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। विलासिता की वस्तु में निवेश करेंगे। खेल या अन्य रुचिकर क्षेत्र में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।रोग अथवा कोई अन्य भौतिक अवरोध दूर होंगे। अनेपक्षित लोगों की बेतूकी प्रतिक्रियाओं से सावधान रहे। विरोध के बावजूद अपने मुद्दों को बेबाकी से प्रकट करें। अभिव्यक्तियों से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर संतुलन बनाए रखें।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 9 है और शुभ रंग ब्लैक है।
अच्छे बिजनेस प्लान और निवेश के अवसर आएंगे। आंतरिक शक्ति और ज्ञान शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर सकारात्मक रूप से परिवर्तित करेंगे। नए अवसरों व रचनात्मक कार्यों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। रचनात्मक गतिविधियां ऊर्जावान महसूस करवाएंगी। एक ही समय में दो परिस्थितियों के बीच स्वयं को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसे में अपने अंतर मन की सुने।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 7 है और शुभ रंग रेड है।
आसपास के लोगों की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं इन्हें संतुलित रवैया अपना कर अपने पक्ष में करना बेहतर रहेगा। निजी और व्यावसायिक पहलुओं में आगे बढ़ेंगे। नए अवसरों और रिश्तो की तलाश में बड़े बदलाव के योग बनेंगे। घर या कार्यस्थल में परिवर्तन की स्थिति बनेगी। वृश्चिक राशि का व्यक्ति मूडी लेकिन सहयोगी साबित होगा। आध्यात्मिक विकास और जागरूकता ने दृष्टिकोण प्राथमिकताओं और मूल्यों की ओर ले जाएंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग ब्लू हैँ।
गलतफहमियों और गमों को एक तरफ रखकर रिश्तो का प्राथमिकताओं और ईमानदारी से मूल्यांकन करेंगे। बुद्धि और प्रबंधन कौशल का उपयोग करके पेशेवर लक्ष्य हासिल करेंगे। वृश्चिक राशि का व्यक्ति समर्थन करेगा सप्ताह के अंत में शुरू होने वाली किसी परियोजना में आपकी रचनात्मकता प्रदर्शित होगी। स्वास्थ्य वित्त और संबंधों को गंभीरता से लें जीवन के सभी क्षेत्रों में अतिरेक से बचे। सामाजिक जीवन में ईर्ष्या महसूस कर सकते हैं व्यक्तिगत संबंधों में जटिलता महसूस करेंगे इस दौरान में सिरे से शुरुआत करेंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 17 है और शुभ रंग पिंक है।
जिंदगी के अवसरों का आनंद लेंगे। व्यावसायिक सहयोग और साझेदारियां अद्भुत और सहयोगी साबित होगी। इस दौरान रचनात्मक तो होंगे साथ ही संवेदनशील भी रहेंगे। शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तरों पर केंद्रित और संतुलित बने रहेंगे। असाधारण प्रतिभाओं और क्षमताओं वाले लोगों से मिलने और जुड़ने का अवसर मिलेगा जीवन में प्रेम महसूस करेंगे। परिवार में किसी कठिन और संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए सूक्ष्म दृष्टिकोण अपनाना बेहतर रहेगा। तन मन और आत्मा में समन्वय रहेगा। परिवार और रिश्तेदार सहायक साबित होंगे।
इस सप्ताह आपका शुभ अंक 14 है और शुभ रंग डार्क ब्राउन है।
Published on:
11 Jan 2026 05:00 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
