10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monthly Tarot Reading February 2026: फरवरी 2026 का टैरो राशिफल: कौन सी राशि को मिलेगा लाभ, कौन रहे सावधान

Tarot Masik Rashifal February 2026: फरवरी 2026 का टैरो राशिफल आपके जीवन में नए अवसर, रिश्तों की दिशा और आर्थिक स्थिति का संकेत दे रहा है। टैरो कार्ड रीडिंग से जानें आपकी राशि के लिए क्या खास है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Nitika Sharma

Jan 29, 2026

Monthly Tarot Reading February 2026

Monthly Tarot Reading February 2026 : टैरो मासिक राशिफल फरवरी 2026

Monthly Tarot Reading February 2026: टैरो मासिक राशिफल फरवरी 2026 साल के दूसरे महीने में ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष चाल के साथ कई महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत दे रहा है। महीने की शुरुआत मकर राशि में ग्रहों के संयोग से होती है, जबकि 3 फरवरी को बुध और 6 फरवरी को शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश करने से त्रिग्रही योग और लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, फरवरी का महीना कई राशियों के लिए करियर में उन्नति, प्रेम संबंधों में स्पष्टता और आर्थिक फैसलों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। टैरो कार्ड्स यह भी संकेत दे रहे हैं कि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और निवेश में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी। (Tarot Monthly Horoscope)

मेष मासिक टैरो राशिफल (Aries Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोगों के लिए फरवरी का महीना खास बदलाव लेकर आ सकता है। यह समय नए अवसरों की तलाश और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का है। नौकरीपेशा लोगों को टीमवर्क में काम करने से लाभ मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर हो सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोग अपने नेटवर्क का सही उपयोग करके सकारात्मक परिणाम पा सकते हैं। प्रेम जीवन में, जो लोग रिश्ते में हैं, वे एक-दूसरे को समय देने का प्रयास करें। अविवाहित लोगों को किसी पुराने मित्र के माध्यम से नया साथी मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सिरदर्द या आंखों से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। आराम और संतुलित आहार से लाभ होगा। नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद पर ध्यान देना जरूरी है ताकि शरीर और मन स्वस्थ रहे।

वृषभ मासिक टैरो राशिफल (Taurus Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए फरवरी उपलब्धियों भरा महीना है। इस महीने आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। समय पर काम पूरा करने पर तारीफ मिलेगी। नई नौकरी ढूंढ रहे लोगों को एक्सपर्ट्स की सलाह लेनी चाहिए। उनकी सलाह से आपका काम इस महीने बन सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अच्छा है। गाड़ी खरीदने का प्लान फाइनल कर सकते हैं। शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें। टर्म इंश्योरेंस की समीक्षा करें। प्रेम में, एक-दूसरे की भावनाओं को समझें। सिंगल लोगों को किसी सहकर्मी से आकर्षण हो सकता है। घुटनों और जोड़ों में दर्द हो सकता है।

मिथुन मासिक टैरो राशिफल (Gemini Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता दें मिथुन राशि वालों के लिए फरवरी नई संभावनाओं का महीना है। पढ़ाई, ज्ञान और यात्रा के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को नई भूमिकाएं मिल सकती हैं। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। नई नौकरी ढूंढ रहे लोगों को, खासकर टेक्निकल या एजुकेशन फील्ड में, सफलता मिल सकती है। लंबी अवधि के निवेश पर विचार करें। प्रॉपर्टी में निवेश करते समय दस्तावेजों की जांच करें। गाड़ी खरीदने से पहले बजट देखें। इंश्योरेंस पॉलिसी में बदलाव कर सकते हैं। प्रेम में, रिश्ते को समझने की कोशिश करें। सिंगल लोगों को यात्रा या किसी कार्यक्रम में साथी मिल सकता है। पीठ और रीढ़ की समस्या हो सकती है।

कर्क मासिक टैरो राशिफल (Cancer Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए फरवरी आत्मनिरीक्षण का समय है। पुरानी योजनाओं पर दोबारा विचार करें। नई नौकरी ढूंढ रहे लोगों को नेटवर्किंग पर ध्यान देना होगा। रिसर्च और एनालिसिस के क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कुछ नया सीखने का मौका भी मिलेगा। अचानक खर्च या फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश अभी ना करें। गाड़ी खरीदने का प्लान टाल दें। प्रेम में, विश्वास बढ़ाने पर ध्यान दें। सिंगल लोगों को भावनात्मक रूप से जुड़ने वाला साथी मिल सकता है। पेट और आंतों की समस्या हो सकती है। हल्का खाना खाएं।

सिंह मासिक टैरो राशिफल (Leo Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि वालों के लिए फरवरी रिश्तों का महीना है। रिश्तों में सहयोग और सामंजस्य बनाए रखें। साझेदारी में किया गया निवेश फायदेमंद होगा। परिवार के साथ प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। इंश्योरेंस और निवेश में सोच-समझकर फैसला लें। नौकरीपेशा लोग सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाएं। नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी। नई नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए टीम वर्क वाले क्षेत्र अच्छे रहेंगे। प्रेम में, रिश्ते को आगे बढ़ाएं। सिंगल लोग नए रिश्ते शुरू कर सकते हैं या शादी के प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं। त्वचा और कंधों की समस्या हो सकती है। इसके लिए पानी पिएं और मॉर्निंग वॉक करें।

कन्या मासिक टैरो राशिफल (Virgo Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए फरवरी मेहनत और अनुशासन का महीना है। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर ध्यान दें। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। नई नौकरी ढूंढ रहे लोग हेल्थ या सर्विस सेक्टर में देखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। छोटी बचत योजनाओं में निवेश करें। प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने का प्लान टाल दें। सिंगल लोगों को किसी जानकार से रिश्ता शुरू करने का मौका मिल सकता है। कपल्स एक-दूसरे की उम्मीदों को समझें। पेट और पाचन की समस्या हो सकती है।