
Jupiter nakshatra mercury transit in april|फोटो सोर्स- Freepik
Budh Nakshatra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। 1 अप्रैल 2026 को रात 8:19 बजे बुध ग्रह पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो गुरु द्वारा शासित नक्षत्र माना जाता है। बुध इस नक्षत्र में 13 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे, जिससे कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए धन, करियर और शिक्षा के क्षेत्र में खास लाभ देने वाला साबित हो सकता है।
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। 1 अप्रैल से आपके जीवन में नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। वहीं जो पहले से कार्यरत हैं, उन्हें कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां और सम्मान मिल सकता है। सहकर्मियों का सहयोग भी आपके लिए लाभकारी रहेगा और अतिरिक्त आय के स्रोत भी बन सकते हैं।
तुला राशि के लोगों के लिए यह समय आत्मविश्वास और रचनात्मक ऊर्जा से भरा हो सकता है। आपकी सोच और काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अपनी बुद्धिमत्ता और कौशल के दम पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं।
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय बड़े निर्णय लेने और विस्तार करने के लिए अनुकूल माना जा रहा है।
मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। आपकी कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ेगी, जिससे ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है। अचानक कुछ अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं। छात्रों के लिए भी यह समय पढ़ाई और उपलब्धियों के लिहाज से काफी फलदायी साबित हो सकता है।
Published on:
15 Mar 2026 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
