9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैरो राशिफल 24 जनवरी 2026: शनि देव की कृपा से मेष, वृषभ, मिथुन सहित इन 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ और गुडलक

Tarot Rashifal 24 January 2026:  शनिवार के राशिफल में टैरो कार्ड की गणना बता रही है आज मेष, वृषभ, मिथुन सहित 5 राशि वालों पर शनि देव की कृपा बरसेगी। धन लाभ के साथ गुडलक लेकर आ रहा है ये नया दिन।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jan 23, 2026

Tarot Rashifal 24 January 2026

Tarot Rashifal 24 January 2026 : टैरो राशिफल 24 जनवरी 2026

Tarot Rashifal 24 January 2026: आज के टैरो राशिफल में कई राशियों के लिए अच्छा समय शुरू होने जा रहा है। टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार मेष, वृषभ, मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वालों के लिए गुडलक लेकर आया है 24 जनवरी का दिन। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानिए राशि के अनुसार केसा रहेगा आज का टैरो राशिफल।

मेष टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Aries)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें।

वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन संपत्ति संबंधित मामलों में काफी अच्छा है। आज आप भवन या भूमि की खरीददारी कर सकते हैं। साथ ही आज दिन के दूसरे हिस्से में आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज आपके विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकते हैं।

मिथुन टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Gemini)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन पक्ष में रहेगा। आज आपकी परिस्थिति तेजी से बदलने लगेंगे। आपको ऐसा लगेगा मानों सबकुछ आपके विरुद्ध हो गया है मानसिक तनाव भी आपको मिल सकता है।

कर्क टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को आज कोशिश करनी है कि वह अपने मामलों में ही सीमित रहें। दूसरों के मामलों में पड़ने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आज खुद को रिलैक्स महसूस करने के लिए पार्क में जाकर थोड़ा समय जरूर बीताएं।

सिंह टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Leo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों के मन में आज घरेलू मामलों को लेकर काफी उथल पुथल रहने वाली है। हालांकि, आज दोपहर बाद आपके लिए तनाव और बढ़ सकता है। साथ ही आपको गृहस्थ जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Virgo)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के खर्चों में आज कमी देखने को मिलेगा। जिससे आज आपको शांति का अनुभव होगा। हालांकि, आज आपको अपनी संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती है।

तुला टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Libra)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के जातकों को आज अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आज उनकी सेहत थोड़ा नासाज रह सकती है। साथ ही आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में काफी अच्छा साबित होगा। अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Today Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने खानपान और अपने लाइफस्टाइल पर थोड़ा फोकस करना होगा। वरना आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साथ ही आज आपको काम करने में सुख और सफलता दोनों मिलेगी।

धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Sagittarius)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के जातकों को आज कम समय में अधिक काम करने में कामयाबी हासिल होगी। आज आप कई काम पूरे करने में सफल रहेंगे। इस समय आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Today Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के व्यापारी वर्ग के जातकों को व्यापार में आज पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Aquarius)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। आज आपके सामने तमाम तरह की परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन, आप अपनी सूझबूझ से सभी कठिनाइयों को हल करने में सफल रहेंगे।

मीन टैरो राशिफल (Today Tarot Card Reading Pisces)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जातकों को इस अवधि में हर काम बहुत ही संयम से करने की जरूरत है। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग है।