Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Aaj Ka Tarot Rashifal, 8 September 2025: मीन, वृश्चिक और कन्या राशि पर शिव की विशेष कृपा, आज के टैरो राशिफल में जानिए

Aaj Ka Tarot Rashifal, 8 September 2025: सोमवार का दिन भगवान शिव को अर्पित है। ऐसे में आज का दिन मीन, वृश्चिक और कन्या राशि के लिए बेहद ही शुभ है। वहीं, जानिए आज के टैरो राशिफल से कि कैसा रहेगा अन्य राशियों का दिन।

भारत

MEGHA ROY

Sep 07, 2025

दैनिक टैरो राशिफल 8 सितंबर, मेष से मीन राशिफल,Aaj Ka Tarot Rashifal 8 September 2025,
Tarot Rashifal 8 September 2025 | फोटो सोर्स- Patrika.com

Aaj Ka Tarot Rashifal, 8 September 2025: सोमवार का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और आंतरिक जागरूकता से भरपूर माना जाता है, क्योंकि यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में आज का दिन कुछ राशियों पर शिव की विशेष कृपा रहे सकती है। वहीं, कुछ राशियों के लिए यह दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं 12 राशियों का आज का भविष्यफल, तो आइए जानते हैं प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर और ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से 8 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mesh)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए थोड़ी चुनौती लेकर आ सकता है। किसी छोटी-सी गलती या लापरवाही से घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। आर्थिक मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाना ज़रूरी होगा।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishabh)

वृषभ राशि के जातक आज अपने विचारों को बेझिझक सामने रखेंगे, जिससे आपकी छवि और भी निखरेगी। हालांकि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद तनाव का कारण बन सकता है, इसलिए धैर्य से हालात को संभालना बेहतर रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Mithun)

मिथुन राशि के लोगों को आज किसी साधारण बात पर कानूनी उलझन का सामना करना पड़ सकता है। इसके बावजूद आप अपने कागजी कामकाज और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों को सलीके से निभा लेंगे। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kark)


कर्क राशि के जातक आज कुछ अधिक सपनों और कल्पनाओं में खोए रह सकते हैं। मन में बेचैनी रहेगी, लेकिन यही समय है नई योजनाएं शुरू करने का। दूसरों का सहयोग लेने में संकोच न करें।

सिंह टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Singh)

सिंह राशि के जातकों को आज कामकाज में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। फिर भी दांपत्य जीवन संतोषजनक रहेगा। रोजगार या नए अवसर मिलने के संकेत भी नजर आ रहे हैं।

कन्या टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kanya)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन नई योजनाएं बनाने के लिए शुभ है। संघर्ष जरूर रहेगा, लेकिन ग्रह स्थितियां आपके साथ हैं, जिससे मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है।

तुला टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Tula)

तुला राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलने से आपकी सामाजिक पहचान और बढ़ेगी। मन में शांति और आत्मविश्वास का अनुभव होगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Vrishchik)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और नए निवेश भी शुभ साबित हो सकते हैं। करियर और सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Dhanu)


धनु राशि के जातकों को आज समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। ऐसा करने से कई अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। लेकिन अनिश्चितताओं की वजह से मानसिक तनाव भी रह सकता है।

मकर टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Makar)

मकर राशि के जातकों को आज सहयोग और प्रतिस्पर्धा दोनों का सामना करना पड़ेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में कड़ी टक्कर मिलेगी, लेकिन संतुलन बनाए रखना ही सफलता की कुंजी होगी।

कुंभ टैरो राशिफल (Tarot Rashifal Kumbh)

कुंभ राशि के जातकों की मेहनत आज सराही जाएगी। हालांकि विरोधी और ईर्ष्यालु लोग सक्रिय रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति उम्मीद के अनुसार नहीं रहेगी, इसलिए खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Rashifal meen)

मीन राशि के जातकों के लिए आज सफलता के नए द्वार खुलेंगे। नए संबंध आपके लिए लाभदायक होंगे और आपका कामकाज लोगों के सामने खुलकर नज़र आएगा। परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों जगह से सहयोग मिलेगा।


पत्रिका कनेक्ट