29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 28, 2026

Aaj Ka Rashifal 29 May: मिथुन में बुध प्रवेश का असर, 5 राशियों के लिए उन्नति के संकेत

Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: 29 मई 2026 का आज का राशिफल पढ़ें। बुध के मिथुन राशि में गोचर से बना भद्र राजयोग मेष, मिथुन, सिंह समेत कई राशियों के लिए धन, करियर और सफलता के नए अवसर लेकर आया है।

Horoscope Today 29 May 2026, Mercury transit in Gemini

Horoscope Today 29 May 2026: भद्र राजयोग के प्रभाव से बढ़ेगी बुद्धि और संवाद क्षमता, पढ़ें 29 मई राशिफल (फोटो सोर्स: Design@patrika)

Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: 29 मई 2026 को बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे अत्यंत शुभ भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में यह योग बुद्धि, व्यापार, संवाद कौशल और आर्थिक उन्नति का कारक माना जाता है। बुध के इस प्रभाव से कई राशियों के लिए करियर, धन लाभ, पारिवारिक सुख और नई सफलताओं के योग बन रहे हैं। जानिए पंडित मुकेश भारद्वाज से मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल(Aaj Ka Rashifal)

आज का मेष राशिफल

व्यवहार कुशलता और कूटनीति से कार्य करने का दिन है। जिम्मेदारियों को बांटकर स्वयं पर कम बोझ रखना लाभप्रद रहेगा। शिक्षा में एकाग्रता पाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। भावनात्मक संबंधों में शब्दों में मधुरता बनाए रखें।
शुभ रंग : ब्राइट व्हाइट – शुभ अंक : 3

आज का वृषभ राशिफल

साथी का व्यवहार संवेदनशील रहेगा। मुद्दों को सुलझाने के लिए सकारात्मक वार्तालाप करें। उच्च अधिकारियों से तनाव बढ़ सकता है। परिवार में अधिकारों को लेकर माता-पिता के साथ बातचीत सद्भावनापूर्ण रखें।
शुभ रंग : पर्पल – शुभ अंक : 7

आज का मिथुन राशिफल

चुनौतीपूर्ण स्थितियों को बेहतर तरीके से संभालते हुए उच्च अधिकारियों के साथ मधुर संबंध बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की सूचना मिल सकती है।
शुभ रंग : ग्रे कलर – शुभ अंक : 5

आज का कर्क राशिफल

पूर्व में किए गए निश्चय पूरे होंगे। दूसरों को सहयोग देकर आत्मसंतोष का अनुभव होगा। नई तकनीक से जुड़ाव बढ़ेगा। जिम्मेदारियों को निभाने में भावनात्मक संबंधों के प्रति लापरवाही हो सकती है।
शुभ रंग : महरून कलर – शुभ अंक : 8

आज का सिंह राशिफल

विलासिता के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। नए संबंधों में साथी से बातचीत तेज गति से आगे बढ़ेगी। भवन और भूमि से जुड़े व्यवसायियों को प्रयासों का यथेष्ट फल मिलेगा। अचानक यात्रा की योजना बन सकती है।
शुभ रंग : कॉपर कलर – शुभ अंक : 1

आज का कन्या राशिफल

कला और संगीत के क्षेत्र में पहले किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना होगी। नए जुड़ाव लाभकारी रहेंगे। जीवनसाथी का व्यवहार थोड़ा रूखा महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर धन खर्च होने की संभावना है।
शुभ रंग : डार्क ग्रीन – शुभ अंक : 8

आज का तुला राशिफल

ऊर्जा और उत्साह के साथ सकारात्मक दृष्टिकोण बना रहेगा। कार्यों में संतुलित गति मिलने से संतुष्टि महसूस करेंगे। मानसिक शांति का महत्व धन से अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता स्वमेव मिलने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग : ब्राइट व्हाइट – शुभ अंक : 9

आज का वृश्चिक राशिफल

व्यावसायिक गतिविधियों में धैर्य रखना होगा। व्यवस्थाओं पर पकड़ कमजोर हो सकती है। साथी कर्मियों के प्रति कठोर व्यवहार करने से बचें। नकारात्मक आशंकाएं मन को प्रभावित कर सकती हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग : रेड कलर – शुभ अंक : 4

आज का धनु राशिफल

परिश्रम का सकारात्मक परिणाम मिलने से धन और प्रतिष्ठा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। परिवार में माता-पिता की देखभाल में समय देना होगा। नौकरी को लेकर थोड़ी चिंताएं रह सकती हैं। क्रियाशीलता बढ़ानी होगी।
शुभ रंग : लाइट येलो कलर – शुभ अंक : 5

आज का मकर राशिफल

कार्यकुशलता बढ़ानी होगी। एक साथ कई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्त रह सकते हैं। पुराने साथी कर्मियों से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखने के प्रयास में तनाव बढ़ सकता है।
शुभ रंग : पिकॉक ब्लू – शुभ अंक : 7

आज का कुंभ राशिफल

कार्य की दिशा बदलने से प्रसन्नता महसूस होगी। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंद और उत्साह में समय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ाव बढ़ सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पूर्व निर्धारित सीमा से अधिक धन खर्च हो सकता है।
शुभ रंग : ब्राउन कलर – शुभ अंक : 6

आज का मीन राशिफल

कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करना कठिन रहेगा। नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों से बातचीत विनम्र और सहयोगपूर्ण रखनी होगी। नौकरी में परिवर्तन के संकेत मिल सकते हैं। विरोधियों को अधिक अहमियत न दें।
शुभ रंग : क्रीम कलर – शुभ अंक : 2

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें