9 अगस्त 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 9 August 2025 : सावन का आखिरी दिन, 9 अगस्त को महादेव बरसाएंगे इन 6 राशियों पर कृपा! जानिए आपकी किस्मत में क्या?

Horoscope Today, 9 August 2025 : आज 9 अगस्त 2025, सावन का अंतिम दिन भगवान महादेव की विशेष कृपा का दिन है। इस दिन कई राशियों को आर्थिक लाभ, तरक्की और नए अवसर मिलेंगे जबकि कुछ को खर्च और संबंधों में समझदारी दिखाने की जरूरत होगी। पढ़ें ज्योतिष पं. चंदनश्याम नारायण व्यास का राशिफल।

भारत

Manoj Vashisth

Aug 09, 2025

Horoscope Today 9 August 2025, Aaj ka rashifal
Horoscope Today 9 August 2025

Horoscope Today, 9 August 2025 : आज 9 अगस्त 2025 सावन महीने का आखिरी दिन भगवान महादेव की कृपा बरसेगी। मेष वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वृषभ राशि को कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है, भाग्य आपका साथ देगा। मिथुन राशि वालों को नया व्यवसाय शुरू करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। कर्क राशि वालों का सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। सिंह वालों को व्यापार में नए सौदे लाभदायक होंगे। कन्या राशि वालों की तरक्की से आपके विरोधी परेशान हो सकते हैं। वृश्चिक को व्यापार में लाभ होगा। धनु राशि के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। मकर वाले अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। कुम्भ वालों के नए संपर्क आपको प्रसिद्धि दिला सकते हैं। ज्योतिष पं. चंदनश्याम नारायण व्यास से जानिए मेष से लेकर कन्या तक का राशिफल।

आज का मेष राशिफल : (Aries Horoscope Today)

अपनी आदतों के कारण आपने अपने प्रियजनों से दूरियां बना ली हैं। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार में बदलाव लाना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए संपर्क बनेंगे।

शुभ अंक: 9, 18, 27
शुभ रंग: लाल, केसरिया
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज का वृषभ राशिफल : (Taurus Horoscope Today)

परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। आप जो भी काम करें, उसे पूरे आत्मविश्वास और खुशी के साथ करें, आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

शुभ अंक: 6, 15, 24
शुभ रंग: गुलाबी, सफेद
उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें।

आज का मिथुन राशिफल : (Gemini Horoscope Today)

नया व्यवसाय शुरू करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। कान में दर्द हो सकता है। अनावश्यक विवादों में न पड़ें, इससे नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है।

शुभ अंक: 5, 14, 23
शुभ रंग: हरा, हल्का नीला
उपाय: गणेश जी की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।

आज का कर्क राशिफल : (Cancer Horoscope Today)

आर्थिक मामलों के सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वे आपका विरोध कर सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

शुभ अंक: 2, 11, 20
शुभ रंग: क्रीम, सफेद
उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें।

आज का सिंह राशिफल : (Leo Horoscope Today)

वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। व्यापार में नए सौदे लाभदायक होंगे। रुके हुए कार्यों को पूरा होने में थोड़ा समय लग सकता है। शुभ कार्यों पर खर्च संभव है।

शुभ अंक: 1, 10, 19
शुभ रंग: सुनहरा, नारंगी
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

आज का कन्या राशिफल : (Virgo Horoscope Today)

अतीत को भूलकर एक नए रिश्ते की शुरुआत करें। आपकी तरक्की से आपके विरोधी परेशान हो सकते हैं। राजनीति के कारण शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

शुभ अंक: 5, 14, 23
शुभ रंग: हरा, भूरा
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

आज का तुला राशिफल : (Libra Horoscope Today)

सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। किसी बात को लेकर दुविधा में रहने के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिए गए पैसे को लेकर संशय है। मित्र आपके काम में आपकी मदद करेंगे। यात्रा सुखद रहेगी।

शुभ अंक: 6, 15, 24
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें कमल का फूल चढ़ाएं।

आज का वृश्चिक राशिफल: (Scorpio Horoscope Today)

कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। काम में देरी होने से आप चिंतित रहेंगे। व्यापार में नई तकनीक का इस्तेमाल करने से आपको लाभ होगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन के आगमन में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

शुभ अंक: 9, 18, 27
शुभ रंग: लाल, गहरा मैरून
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में दीपक जलाएं।

आज का धनु राशिफल : (Sagittarius Horoscope Today)

समय धार्मिक माहौल में बीतेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। शुभ पारिवारिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी।

शुभ अंक: 3, 12, 21
शुभ रंग: पीला, सुनहरा
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और हल्दी का तिलक लगाएं।

आज का मकर राशिफल : (Capricorn Horoscope Today)

रुके हुए कार्यों और योजनाओं को लागू करने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव उत्पन्न होगा लेकिन घबराएं नहीं, अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। सब कुछ आपके अनुकूल होगा। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक: 8, 17, 26
शुभ रंग: काला, गहरा नीला
उपाय: शनिवार को शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।

आज का कुंभ राशिफल : (Aquarius Horoscope Today)

नए प्रोजेक्ट्स में सोच-समझकर पूंजी निवेश करें। संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद अभी लंबित रहेंगे। शत्रु पराजित होंगे। नए संपर्क आपको प्रसिद्धि दिला सकते हैं। व्यापार विस्तार के योग हैं।

शुभ अंक: 4, 13, 22
शुभ रंग: गहरा नीला, बैंगनी
उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

आज का मीन राशिफल : (Pisces Horoscope Today)

कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी और बड़ों से मार्गदर्शन और सलाह लें। पूंजी निवेश करते समय सतर्क रहें। आप दूसरों की बातों से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं, खुद को परिपक्व बनाएं। पढ़ाई के लिए आपको कर्ज लेना पड़ सकता है।

शुभ अंक: 3, 12, 21
शुभ रंग: पीला, समुद्री हरा
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें।