7 अगस्त 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 7 August 2025 : सिंह और धनु को मिलेगी तरक्की, कुंभ के लिए विदेश यात्रा के योग, जानें 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 August 2025 : 7 अगस्त 2025 का राशिफल: आज चंद्रमा मकर राशि में है। मेष को अचानक धन लाभ होगा, जबकि वृषभ को करीबी रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। कर्क के नए संबंध बनेंगे और सिंह के लिए व्यापार में नई योजनाएं फायदेमंद होंगी। पढ़िए पंडित चंदनश्याम नारायण व्यास का राशिफल।

भारत

Manoj Vashisth

Aug 07, 2025

Aaj Ka Rashifal 7 August 2025
Aaj Ka Rashifal 7 August 2025

Aaj Ka Rashifal 7 August 2025 : ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर चंद्रमा अपने स्वामी शनि की राशि मकर में हैं। आज का दिन सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। मेष राशि वालों को अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। वहीं, वृषभ राशि के जातकों को बहुत अधिक करीबी रिश्तों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि यह उनके संबंधों को कमजोर कर सकता है। कर्क राशि वालों के जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है, जिससे नए संबंध बनेंगे। सिंह राशि के जातकों के लिए व्यापार में नई योजनाएं फलदायी साबित होंगी, जबकि कन्या और मीन राशि से जुड़े राजनीतिज्ञों को कोई नया पद मिल सकता है। तुला राशि वालों की नौकरी में बदलाव की संभावना है, और वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

धनु राशि वालों को व्यापार में तरक्की मिलेगी और मकर राशि के विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। कुंभ राशि वालों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। ज्योतिष पंडित चंदनश्याम नारायण व्यास से जानिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशिफल : (Aaj Ka Rashifal Mesh)

आपके जीवन में किसी खास व्यक्ति के आने से आपका नजरिया बदल जाएगा। अचानक धन लाभ होगा। विरोधी आपको नीचा दिखाने की हर संभव कोशिश करेंगे। अपने मन की बात अपनों को बताएं, आपको रास्ता मिल जाएगा।

वृषभ राशिफल : (Aaj Ka Rashifal Vrishabha)

किसी के बहुत ज्यादा करीब होना आपके रिश्तों को कमजोर कर सकता है। धैर्य रखें, आप बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें। काम की जगह पर विवाद हो सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस न मिलने से मुश्किलें बढ़ेंगी।

मिथुन राशिफल : (Aaj Ka Rashifal Mithun)

समय के साथ खुद को भी बदलें। अपने व्यवहार में नरमी लाएं। आप अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए धन इकट्ठा करने में लगे रहेंगे। जमीन से जुड़े विवाद के कारण चिंता बनी रहेगी।

कर्क राशिफल : (Aaj Ka Rashifal Kark)

आप अपनी समझदारी से हर काम में कामयाब होंगे। अपने निजी जीवन में दूसरों को दखल न देने दें। दोस्तों के साथ यात्रा मजेदार रहेगी। आजीविका कमाने के लिए भटकना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी खास व्यक्ति से संबंध बनेंगे।

सिंह राशिफल : (Aaj Ka Rashifal Singh)

व्यापार में नई योजनाएं फायदेमंद होंगी। जीवनसाथी का साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह से जुड़ी समस्या से आप परेशान रहेंगे। घर बदलने की संभावना है। गाड़ी का इस्तेमाल सावधानी से करें।

कन्या राशिफल : (Rashifal Kanya)

अपनों से धोखा मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई पद मिल सकता है। आपको अपने परिवार वालों की मदद करनी होगी। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। पिता के साथ तालमेल न होने से तनाव हो सकता है।

तुला राशिफल : (Rashifal Tula)

आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में बुरे विचार न आने दें। खुद पर काबू रखें। आपकी नकारात्मक सोच ही आपको पीछे रखती है। परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। नौकरी में जगह बदलने की संभावना है।

वृश्चिक राशिफल : (Rashifal Vrishchik)

काम की जगह पर सहकर्मियों के साथ मनमुटाव होगा। आप बहुत गुस्से में रहेंगे। आय के नए रास्ते बनेंगे। आप अपने कर्मचारियों की वजह से परेशान होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कामों में पैसा खर्च होगा।

धनु राशिफल : (Rashifal Dhanu)

आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप अपने आने वाले भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आपके मन में कई विचार आएंगे। व्यापार में तरक्की होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में सुलझेंगे। सरकारी काम आसानी से हो जाएंगे। यात्रा की संभावना है।

मकर राशिफल : (Rashifal Makar)

आपकी संतान से आपका विवाद हो सकता है। आप अपनी आजीविका को लेकर चिंतित हैं। शादी के योग्य लोगों के लिए समय अच्छा है। आप अपना कारोबार बढ़ाना चाहेंगे। गाड़ी का सुख मिल सकता है।

कुंभ राशिफल : (Rashifal Kumbh)

अपने मन की बात हर किसी को बताने से आपका ही नुकसान है। सुख-सुविधाओं की चीजों और पैसे पर खर्च होगा। आपकी तरक्की से विरोधी नाखुश होंगे। आपकी बातों से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने की संभावना है।

मीन राशिफल : (Rashifal Meen)

दोस्तों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा होगा। अपनों से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। ज्यादा आलस के कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा। आज आर्थिक मामले आपके पक्ष में सुलझेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।

ज्योतिष: चंदनश्याम नारायण व्यास