6 अगस्त 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 6 August 2025 : गणेश जी की कृपा: मेष को मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी, इन 4 राशियों की भी खुलेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal 6 August 2025 : आज, 6 अगस्त 2025 को, सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है। गणेश जी की कृपा से कई राशियों के लिए आज का दिन शुभ है। ज्योतिष पं. चंदनश्याम नारायण व्यास का राशिफल।

भारत

Manoj Vashisth

Aug 06, 2025

Aaj Ka Rashifal 6 August 2025
Aaj Ka Rashifal 6 August 2025

Aaj Ka Rashifal 6 August 2025 : ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है। भगवान गणेश की कृपा से आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आया है। जहां मेष राशि वालों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने की खुशी मिलेगी, वहीं वृषभ राशि के लिए नए संपर्क उन्नति के द्वार खोलेंगे। मिथुन राशि के लोग अपनी व्यावसायिक उन्नति देखेंगे और कर्क राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, साथ ही उनके विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं। ज्योतिष पं. चंदनश्याम नारायण व्यास से जानिए कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन तक आज का दिन। (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशिफल : (Aaj Ka Rashifal Mesh)

मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। भय और चिंता आपको सताएगी। शत्रु शांत रहेंगे।

वृषभ राशिफल : (Aaj Ka Rashifal Vrishabha)

नए लोगों से संपर्क आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।

मिथुन राशिफल : (Aaj Ka Rashifal Mithun)

परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से आप क्रोधित होंगे। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। फालतू खर्च होगा और परिश्रम भी अधिक होगा।

कर्क राशिफल : (Aaj Ka Rashifal Kark)

मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।

सिंह राशिफल : (Aaj Ka Rashifal Singh)

आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध और दुख होगा। कलह और हानि संभव है। चिंताजनक समाचार मिल सकता है। किसी के निजी झंझटों में न पड़ें।

कन्या राशिफल : (Rashifal Kanya)

जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा। आय के नए स्रोत हाथ आएंगे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शरीर कष्ट रह सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला राशिफल : (Rashifal Tula)

कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से खुश होंगे। राजकीय कोप का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे और लाभ होगा।

वृश्चिक राशिफल : (Rashifal Vrishchik)

आपकी भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें, सफलता मिलेगी।

धनु राशिफल : (Rashifal Dhanu)

परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय और तनाव का वातावरण रहेगा। पिता के साथ मतभेद संभव है।

मकर राशिफल : (Rashifal Makar)

व्यावसायिक बकाया वसूली होगी। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में टकराव संभव है।

कुम्भ राशिफल : (Rashifal Kumbh)

व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी, जो लाभ देंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आपके कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय और कष्ट का माहौल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।

मीन राशिफल : (Rashifal Meen)

आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बड़ा निवेश करके जोखिम न लें।

ज्योतिष पं. चंदनश्याम नारायण व्यास