Aaj Ka Rashifal 4 August 2025 : सावन के अंतिम सोमवार पर 4 शुभ योग ब्रह्म योग, इंद्र योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 05:44 ए एम से सुबह 09:12 ए एम तक रहेगा। मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वृषभ राशि के लिए निवेश करना आज शुभ रहेगा।कर्क और तुला राशि वालों को निवेश में हानि होने की संभावना है। सिंह को आज आपको व्यवसाय में लाभ हो सकता है। धनु राशि को आज आपको कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कुंभ राशि वालों को कारोबार में तरक्की मिलेगी। धन लाभ लगातार होता रहेगा। नया मकान या दुकान खरीदने के योग हैं। ज्योतिष पं. चंदनश्याम नारायण व्यास से जानिए कैसा रहेगा आज का दिन। (Aaj Ka Rashifal)
आज आप पाएंगे कि अनजान लोगों से भी आपके संबंध बेहतर बनेंगे और आपका सोशल सर्कल बढ़ेगा। आपकी जीवनशैली में आने वाले बदलावों को देखकर लोग हैरान रह जाएंगे। आय के नए स्रोत सामने आएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि अपने भविष्य को लेकर थोड़ा भय महसूस कर सकते हैं। आपके बकाया पैसे वापस मिलेंगे और व्यापार में नए सौदे तय होंगे।
अपनी समझदारी से आप रुके हुए काम पूरे कर लेंगे जिससे आपको संतोष मिलेगा। यश और मान-सम्मान मिलने के योग हैं। आपकी व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और नई योजनाएं बनेंगी। निवेश करना आज शुभ रहेगा। हालांकि, गलत संगत से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।
आपके कई दिनों से रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे जिससे आपको राहत मिलेगी। अपने व्यवहार में नम्रता बनाए रखें इससे आपके संबंध मधुर बनेंगे। पिता की चिंता रह सकती है। आपकी यात्रा सफल रहेगी और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सरकारी बाधाएं दूर होंगी लेकिन विवादों से बचें।
आज आप अपनी मीठी और प्रभावशाली बातों से कार्यस्थल पर सबका मन जीत लेंगे। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। निवेश में हानि होने की संभावना है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। किसी बात से दिल को ठेस पहुंच सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।
अपमानित होने से बेहतर है कि आप अपनी आदतें सुधारें। आज आपको व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी बरतें नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। आपको सरकारी सहयोग भी मिलेगा।
आपके व्यावसायिक प्रयास सफल रहेंगे जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। आपको सुख के साधन प्राप्त होंगे और आपके शत्रु परास्त होंगे। थोड़ी शारीरिक पीड़ा हो सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी और आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
आज किसी के बारे में बहुत ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी करने से बचें क्योंकि इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता महसूस हो सकती है। आपको शुभ समाचार मिलेंगे और आपका आत्म-सम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश करना शुभ रहेगा।
क्रोध की अधिकता से बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आपको सरकारी दंड का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता बनी रहेगी और भय का वातावरण बनेगा। यात्रा से लाभ होगा। आपके माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
आज आपको कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ लेकर चलें, तभी सफलता मिलेगी। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं और आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें। गलत संगत से नुकसान हो सकता है।
संतान के किए गए कार्य आपके मन को सुख देंगे। आपको गृहस्थ सुख मिलेगा और प्रसन्नता बनी रहेगी। बकाया पैसे वापस मिलेंगे। आपकी यात्रा सफल रहेगी। आज आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी।
साझेदारी में किए गए कारोबार में आपको तरक्की मिलेगी। धन लाभ लगातार होता रहेगा। नया मकान या दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आपकी यात्रा सफल रहेगी।
आज आपके सुख-सुविधाओं के सामान पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। जिद न करें और परिजनों की बात मानें, इससे आपको लाभ होगा। घर की साफ-सफाई करने में आपका समय बीतेगा। अकारण घर का माहौल खराब न करें।
ज्योतिष चंदनश्याम नारायण व्यास, उज्जैन
Updated on:
03 Aug 2025 06:14 pm
Published on:
04 Aug 2025 04:30 am