29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 24, 2026

25 मई राशिफल: रवि योग के असर से कर्क, सिंह और धनु राशि वालों को मिल सकता है बड़ा लाभ

Rashifal 25 May 2026: गंगा दशहरा और रवि योग के शुभ प्रभाव से 25 मई का दिन कई राशियों के लिए लाभदायक रह सकता है।

image
भारत

May 24, 2026

Rashifal 25 May 2026

Daily Horoscope 25 May 2026| Chatgpt

Aaj Ka Rashifal 25 May 2026: गंगा दशहरा और रवि योग के शुभ संयोग में 25 मई का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ज्येष्ठ माह की दशमी तिथि पर बन रहे आडल और विडाल योग का प्रभाव करियर, धन और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज के अनुसार, कुछ राशियों को अचानक धन लाभ और सफलता के संकेत मिल रहे हैं, जबकि कुछ लोगों को लेन-देन और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन।

मेष राशिफल (Aries)

व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। कार्यों की गति धीमी रह सकती है और लाभ मिलने में देरी होगी। खर्च बढ़े हुए रहेंगे, लेकिन परिवारजनों के सहयोग से तनाव कम होगा।

शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 9

वृषभ राशिफल (Taurus)

सीखने और सिखाने की प्रवृत्ति से जुड़ा दिन रहेगा। भावनात्मक संबंधों में पूर्वाग्रह सामने आने से तनाव की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष से बातचीत स्नेहपूर्ण रखनी होगी।

शुभ रंग: ऑरेंज | शुभ अंक: 7

मिथुन राशिफल (Gemini)

व्यावसायिक गतिविधियों पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। नगद लेनदेन प्रभावशाली रहेंगे और मित्रों से मुलाकात आनंददायक साबित होगी। कानून से जुड़े मामलों को सावधानी से निपटाना होगा।

शुभ रंग: कॉफी कलर | शुभ अंक: 1

कर्क राशिफल (Cancer)

साझेदारों के साथ भविष्य की योजनाएं बन सकती हैं। सरकार से जुड़े कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। भावनात्मक संबंधों में फिर से गर्माहट महसूस करेंगे, लेकिन शैक्षणिक कार्यों में अधिक मेहनत करनी होगी।

शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 8

सिंह राशिफल (Leo)

धन प्राप्ति से कार्यों में गति आएगी और मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य एवं दवा व्यवसाय से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। दूसरों के प्रति शब्दों में कठोरता से बचना होगा।

शुभ रंग: ब्राउन | शुभ अंक: 7

कन्या राशिफल (Virgo)

दिन की शुरुआत में महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ी सूचनाएं मिल सकती हैं। परिवार में किसी खास मुद्दे पर बातचीत होगी। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होने के योग हैं, इसलिए यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 3

तुला राशिफल (Libra)

व्यावसायिक कार्यों में धन की कमी महसूस हो सकती है। मित्रों और परिवारजनों का सहयोग कम मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सक ता है। प्रेम संबंधों से मिली ऊर्जा तनाव कम करने में सहायक होगी। वाहन सावधानी से चलाएं।

शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट | शुभ अंक: 2

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

धन की अच्छी उपलब्धता बनी रहेगी। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को पुराने कार्यों के कारण प्रशंसा और धन लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे के प्रति विश्वास और समर्पण बनाए रखना होगा।

शुभ रंग: कॉपर | शुभ अंक: 1

धनु राशिफल (Sagittarius)

सुख-सुविधाओं के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों के साथ रिश्तों को बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। विरोधियों पर नजर बनाए रखें। बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे प्रस्ताव मिलने के योग हैं।

शुभ रंग: ऑफ व्हाइट | शुभ अंक: 6

मकर राशिफल (Capricorn)

दूसरों पर निर्भरता कम करनी होगी। बीच कार्यों में धोखा मिलने की आशंका है और विरोधी मौके का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। पुराने मित्रों का साथ मिलेगा और दैनिक सुविधाओं में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: पीकॉक ब्लू | शुभ अंक: 4

कुम्भ राशिफल (Aquarius)

परिश्रम से थका देने वाला दिन रह सकता है। शेयर मार्केट में धन का जोखिम लेने से बचना होगा। नई व्यावसायिक योजनाओं को गहन विचार के बाद ही समर्थन दें। भावनात्मक संबंधों से जुड़ाव गहरा होगा।

शुभ रंग: डार्क ऑरेंज | शुभ अंक: 4

मीन राशिफल (Pisces)

कार्य स्वाभाविक गति से आगे बढ़ेंगे और सकारात्मकता बनी रहेगी। सभी का सहयोग अपेक्षा से अधिक मिलने से उत्साह बढ़ सकता है। बड़े वादे करने से बचें। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर उन्नति के लिए प्रयासरत रहेंगे।

शुभ रंग: गोल्डन ग्रीन | शुभ अंक: 6

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें