30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेतुल, Apr 13, 2026

50 सीसीटीवी खंगालकर शाहपुर पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड केस

24 घंटे में हिट एंड रन का आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार बैतूल। रविवार सुबह अपनी शादी का कार्ड बांटकर स्कूटी से घर लौट रही युवती हीरा बटके को नेशनल हाईवे-46 पर शासकीय शराब दुकान के सामने अज्ञात ट्रैक्टर टक्कर मारकर फरार हो गया था। जिससे हीरा की मौके पर मौत हो गई थी। मामले में […]

betul news

24 घंटे में हिट एंड रन का आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

बैतूल। रविवार सुबह अपनी शादी का कार्ड बांटकर स्कूटी से घर लौट रही युवती हीरा बटके को नेशनल हाईवे-46 पर शासकीय शराब दुकान के सामने अज्ञात ट्रैक्टर टक्कर मारकर फरार हो गया था। जिससे हीरा की मौके पर मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हिट एंड रन के आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने टै्रक्टर चालक को पकडऩे के लिए विशेष टीम गठित की थी। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे करीब 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपी वाहन की पहचान कर ली गई। जांच में ट्रैक्टर दिनेश पिता बलबंत बटके निवासी निशाना शाहपुर का होना सामने आया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नीले-सफेद रंग का ट्रैक्टर और लाल ट्रॉली जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और दुर्घटना होने पर तुरंत मदद व सूचना दें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही किसी की जान ले सकती है।

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत-गिट्टी परिवहन करते तीन वाहन जप्त

बैतूल। जिले में अवैध खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग बैतूल द्वारा विगत तीन दिनों से लगातार सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान विभागीय अमले ने विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक जांच करते हुए रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे तीन वाहनों को जप्त कर संबंधित पुलिस थानों की अभिरक्षा में खड़ा कराया है। बताया गया कि तहसील आमला अंतर्गत ग्राम तोरणवाड़ा के समीप एक ट्रैक्टर को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा गया, वहीं घिसी बोरी मार्ग के पास से एक अन्य ट्रैक्टर को भी जप्त कर पुलिस थाना आमला को सौंपा गया। इसी क्रम में रविवार रात को तहसील बैतूल क्षेत्र के देवगांव-फोरलेन के पास अवैध गिट्टी परिवहन करते एक डंपर को पकडकऱ पुलिस थाना बैतूल बाजार की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। इस प्रकार खनिज विभाग द्वारा कुल तीन वाहनों पर कार्रवाई की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। साथ ही संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें