29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 25, 2026

महिलाओं में Thyroid Cancer की संभावना पुरुषों से तीन गुना ज्यादा, लक्षणों को पहचानें, समय पर इलाज कराएं : ICMR

World Thyroid Day 2026 : विश्व थायराइड दिवस 2026 के मौके पर ICMR) और NINE ने थायराइड कैंसर को लेकर जागरूक किया है। आइए, इसके लक्षण के बारे में जानते हैं।

image
भारत

May 25, 2026

World Thyroid Day 2026, ICMR NINE, Thyroid Cancer India,

थायराइड कैंसर की प्रतीकात्मक तस्वीर | Credit- Freepik

World Thyroid Day 2026 : विश्व थायराइड दिवस 2026 के मौके पर आईसीएमआर (ICMR) और नाइन (NINE) की ओर से थायराइड कैंसर को लेकर जानकारी दी गई है। साल 2024 में भारत में थायराइड कैंसर के 35000 मामले (Thyroid Cancer In India) सामने आए थे। उक्त संस्थानों ने ये भी कहा है कि लक्षणों को पहचानें, समय पर इलाज कराएं। इससे मरीज को बचाया जा सकता है।

यह वीडियो भी देखिए

महिलाओं में थायराइड कैंसर की संभावना अधिक

महिलाओं में पुरुषों की तुलना में थायराइड कैंसर होने की संभावना 3 गुना अधिक होती है। हालांकि, यदि सही समय पर (Early Diagnosis) इसकी पहचान कर ली जाए, तो 5 में से 4 मरीज पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं। आइए, थायराइड कैंसर के लक्षण के बारे में जानते हैं;

Thyroid Cancer Symptoms : थायराइड कैंसर के लक्षण

NHS.uk ने थायराइड कैंसर के लक्षणों के बारे में बताया है। आप निम्नलिखित लक्षणों को देखने के बाद डॉक्टर या कैंसर विशेषज्ञ से संपर्क करें-

  • आपकी गर्दन के सामने, निचले हिस्से में एक गांठ होना
  • आवाज में भारीपन या बैठना (Hoarse voice)
  • गले में खराश या दर्द होना (Sore throat)
  • निगलने या सांस लेने में कठिनाई होना
  • आपकी गर्दन के सामने के हिस्से में दर्द होना: या ऐसा महसूस होना जैसे कोई चीज़ आपकी गर्दन को दबा रही है।

इन लक्षणों को भी देखें-

  • चेहरा लाल होना (Flushing): भूरी या काली त्वचा (सांवली त्वचा) पर इसे देख पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
  • पतला मल आना या दस्त (Diarrhoea)
  • वजन कम होना
  • खांसी

ये लोग रखें विशेष ध्यान

ये भी ध्यान दें कि यदि आपको पहले से ही थायराइड की कोई समस्या है, जैसे कि घेंघा रोग (सूजी हुई थायराइड ग्रंथि), तो आपको नियमित रूप से इस तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसलिए, आप समय पर जांच कराते रहें। लेकिन, आपके लक्षणों में कोई बदलाव आता है, या आपको सामान्य महसूस नहीं होते हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ICMR-NINE की सलाह पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना और शैक्षिक जानकारी प्रदान करना है। अपनी जीवनशैली या आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें