4 अगस्त 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Kidney Disease : 20-25 की उम्र में क्यों बढ़ रही किडनी की बीमारी? 5 कारण, 7 संकेत और बचने के आसान उपाय

Symptoms of Kidney Problems : कम उम्र में किडनी की बीमारियां बढ़ रही है। ये हमारी खराब होती लाइफ स्टाइल का नतीजा है। लेप्रोस्कोपिक सर्जन से जानिए कम उम्र में किडनी की बीमारियों के 5 बड़े कारण क्या हैं।

Kidney Disease in Young Adults
Kidney Disease : 20-25 की उम्र में क्यों बढ़ रही किडनी की बीमारी? 5 कारण, 7 संकेत और बचने के आसान उपाय (फोटो सोर्स: AI Image@Gemini)

Kidney Disease in Young Adults : क्या आप भी 20-25 साल के हैं और घंटों लैपटॉप या फोन से चिपके रहते हैं क्या आपको थकान, पैरों में सूजन या पेशाब के रंग में बदलाव दिखता है। अगर ऐसा है तो सावधान हो जाइए। पहले ज्यादा उम्र वालों में दिखने वाली किडनी की पथरी और दूसरी बीमारियां अब कम उम्र के युवाओं को भी अपना शिकार बना रही हैं। ये सिर्फ एक संयोग नहीं बल्कि हमारी बदलती लाइफस्टाइल का नतीजा है।

लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. गजराज यादव बताते हैं कि आखिर क्यों आज के युवा इतनी कम उम्र में किडनी की बीमारियों (Kidney Disease) की चपेट में आ रहे हैं और कैसे हम इनसे बच सकते हैं।

Kidney Disease : कम उम्र में किडनी की बीमारियों के 5 बड़े कारण

पानी कम पीना: हम में से ज्यादातर लोग पानी पीना भूल जाते हैं। जब शरीर में पानी कम होता है तो पेशाब गाढ़ा हो जाता है। इससे पथरी बन सकती है। गर्मी में ये समस्या और बढ़ती है।

गलत खानपान: युवाओं को फास्ट फूड, ज्यादा नमक, प्रोसेस्ड फूड और मीठे ड्रिंक्स बहुत पसंद आते हैं। ये सब किडनी पर बुरा असर डालते हैं। अधिक प्रोटीन डाइट भी नुकसान कर सकती है।

सप्लीमेंट्स का अंधाधुंध इस्तेमाल: जिम जाने वाले युवा बिना डॉक्टर की सलाह के कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन पाउडर जैसे सप्लीमेंट्स का खूब इस्तेमाल करते हैं। ये सप्लीमेंट्स खासकर कम पानी पीने पर पथरी का खतरा बढ़ाते हैं।

शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना: कमर में हल्का दर्द, पेशाब में जलन, खून आना या बार-बार यूरिन इंफेक्शन होना ये किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। कई युवा इन्हें अनदेखा कर देते हैं।

गलतफहमियां :

दूध पीने से पथरी होती है: ये गलत है। दूध का कैल्शियम पथरी का खतरा कम करता है।

किडनी स्टोन सिर्फ बुजुर्गों को होता है: ये भी गलत है। आजकल की लाइफ स्टाइल में युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।

Kidney Disease : 7 संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी

भारत में हर साल 2 लाख से ज्यादा लोग किडनी की बीमारियों से मरते हैं। लेप्रोस्कोपिक सर्जन बताते हैं कि शुरुआती स्टेज में बीमारी का पता लगाया जा सकता है। अगर आपको ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें:

थकान और कमजोरी: लगातार थकान रहना।

पैरों में सूजन: खासकर पैरों और टखनों पर।

पेशाब के पैटर्न में बदलाव: बार-बार पेशाब आना, या कम आना।

पेशाब के रंग में बदलाव: पेशाब का रंग गहरा या झागदार होना।

पेशाब में खून आना: ये गंभीर हो सकता है।

पेशाब करते समय जलन: अक्सर यूटीआई का संकेत।

कमर या साइड में दर्द: पथरी या इंफेक्शन का लक्षण।

अपनी किडनी को कैसे रखें स्वस्थ? आसान उपाय

किडनी को हेल्दी रखने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में कुछ छोटे पर असरदार बदलाव लाने होंगे

खूब पानी पिएं: पूरे दिन पर्याप्त पानी पीने की आदत डालें।

संतुलित आहार: कम नमक, कम चीनी वाला खाना खाएं। प्रोसेस्ड फूड से बचें।

नियमित व्यायाम: रोजाना 25-30 मिनट पैदल चलें योग करें या साइकिल चलाएं।

धूम्रपान छोड़ें: ये किडनी को भी नुकसान पहुंचाता है।

शराब से बचें: ज्यादा शराब से हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की समस्याएं हो सकती हैं।

नियमित जांच: अपने ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच करवाते रहें।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।