
Japanese Lifestyle Secrets (photo- gemini ai)
Japanese Lifestyle Secrets: स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की बात करें तो इसमें जपानी सबसे आगे हैं। इस मामले में जापानियों की उम्र औसतन भारतीयों से करीब 15 साल ज्यादा होती है। जहां जापान में औसत उम्र लगभग 84.8 साल है, वहीं भारत में ये सिर्फ 70.4 साल के आसपास है। अब सवाल उठता है कि क्या सिर्फ हेल्थकेयर सिस्टम की वजह से ऐसा है? नहीं। असली फर्क उनकी रोजमर्रा की आदतों और लाइफस्टाइल में छिपा है। चलिए, जानते हैं जापानी लोगों की कुछ ऐसी बातें जो उन्हें ज्यादा लंबी और हेल्दी जिंदगी देती हैं।
भारतीय रसोई में ज्यादातर चीजें तेल में तली या भुनी जाती हैं। जबकि जापान में खाना भाप में पकाया, उबाला या हल्का स्टीम किया जाता है। इससे न सिर्फ खाने के विटामिन और मिनरल्स बच जाते हैं, बल्कि खाना हल्का और जल्दी पचने वाला होता है। कम तेल का मतलब है कम फैट, कम कैलोरी और दिल की बीमारियों का कम खतरा।
जापानी डाइट में मछली, सी-फूड, सब्जियां और मिसो (fermented food) जैसी चीजें खूब खाई जाती हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोबायोटिक्स भरपूर होते हैं, जो दिल और पाचन दोनों के लिए फायदेमंद हैं। दूसरी ओर, भारतीय डाइट में अब पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड का चलन बढ़ गया है, जिससे हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।
जापान में एक खूबसूरत आदत है हारा हाची बु, यानी पेट सिर्फ 80% भरने तक खाना। इससे ओवरईटिंग नहीं होती और वजन भी कंट्रोल में रहता है। पहले भारत में भी लोग धीरे-धीरे, ध्यान से खाते थे, लेकिन अब फास्ट फूड और जल्दी में खा लेने की आदत ने वो परंपरा खत्म कर दी।
जापान में लोग ज्यादातर पैदल चलते या साइकिल चलाते हैं। यही उनकी रोजमर्रा की एक्सरसाइज है। इससे शरीर एक्टिव रहता है और उम्र बढ़ने पर भी मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत रहती हैं। वहीं भारत में एक बड़ी आबादी शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं है, जो बड़ी समस्या बन चुकी है।
जापान में रात का खाना हल्का और जल्दी खाया जाता है, ताकि सोने से पहले खाना अच्छे से पच जाए। भारत में ज्यादातर घरों में देर रात भारी खाना खाने की आदत है, जिससे नींद खराब होती है और पाचन भी गड़बड़ा जाता है।
Published on:
30 Oct 2025 09:18 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल

