13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Family Planning Tips: देर से शादी करने वाले सावधान! कहीं हाथ से न निकल जाए पेरेंट्स बनने का सुख, डॉक्टर से जानें शादी करने की सही उम्र

Family Planning Tips: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर dr.mukulsaldi नाम के चैनल पर डॉ. मुकुल सल्दी ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि शादी और फैमिली प्लानिंग करने की सही उम्र क्या होती है। आइए जानते हैं शादी करने के साथ ही पेरेंट्स बनने के लिए सबसे सही टाइम कौन सा है।

2 min read
Google source verification
Family Planning Tips

Family Planning Tips | image credit gemini

Family Planning Tips: पहले के समय में जहां लोग 20 से 25 साल के बीच शादी करना अच्छा मानते थे, वहीं आज के दौर में पढ़ाई और अच्छी नौकरी के चक्कर में लोग 30 के बाद शादी करना पसंद कर रहे हैं। पैसों और जिम्मेदारी के हिसाब से देखें तो यह फैसला काफी अच्छा है, लेकिन आने वाली जनरेशन की हेल्थ के नजरिए से देखें तो देर से शादी करना सही नहीं माना जाता। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर dr.mukulsaldi नाम के चैनल पर Dr. Mukul Saldi ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि शादी और फैमिली प्लानिंग करने की सही उम्र क्या होती है। आइए जानते हैं शादी करने के साथ ही पेरेंट्स बनने के लिए सबसे सही टाइम कौन सा है।


शादी और बेबी प्लान करने की सही उम्र


आजकल की भागदौड़ वाली लाइफ में लोग सेटल होने को ज्यादा अहमियत देते हैं, लेकिन हमारे शरीर की भी एक लिमिट होती है। डॉ. मुकुल के मुताबिक, अगर हम हेल्थ और फर्टिलिटी की बात करें, तो महिलाओं को 27 साल की उम्र तक शादी कर बेबी प्लान कर लेना चाहिए। वहीं पुरुषों के लिए शादी और पिता बनने की सही उम्र 30 साल तक की होती। इस उम्र तक शरीर ज्यादा एक्टिव और हेल्दी रहता है, जिससे फैमिली शुरू करने में काफी आसानी होती है।

शादी देर से करने से होने वाली परेशानियां


अगर कोई इससे ज्यादा देरी करता है, तो आगे चलकर प्रेगनेंसी में कई तरह की प्रॉब्लम्स और कॉम्प्लिकेशंस आने के चांस बढ़ जाते हैं। उम्र बढ़ने के साथ कंसीव करने यानी मां बनने में मुश्किल आ सकती है और प्रेगनेंसी के दौरान भी मां और बच्चे दोनों की सेहत को लेकर खतरे बढ़ सकते हैं। मेडिकल साइंस की मानें तो एक उम्र के बाद शरीर में वो एनर्जी और फर्टिलिटी नहीं रहती जो 20s में होती है। इसलिए करियर के साथ-साथ सही उम्र में फैमिली प्लानिंग का फैसला लेना भी बहुत जरूरी है ताकि भविष्य में कोई मेडिकल परेशानी न हो।