Bhagwant Mann Low Heart Rate: पंजब के सीएम भगवंत मान को हाल ही में तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें लो हार्ट रेट के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐस में आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि आखिर कितना कम हार्ट रेट खतरनाक हो सकता है? कब ये जानलेवा हो सकता है? आइए जानते हैं।
सामान्य तौर पर एक व्यक्ति की हार्ट बीट 60 से 100 बीट प्रति मिनट (bpm) मानी जाती है। लेकिन, अगर ये इससे कम हो जाए तो इसे लो हार्ट रेट या ब्रैडीकार्डिया (Bradycardia) कहा जाता है। ब्रैडीकार्डिया में दिल की धड़कन धीमी हो जाती है और शरीर की जरूरत के अनुसार, हार्ट ऑक्सीजन से भरपूर ब्लड को पंप नहीं कर पाता है। ये स्थिति हर व्यक्ति के लिए खतरनाक नहीं होती। लेकिन, कुछ मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो सकती है।
एक व्यक्ति का सामान्य हार्ट रेट 60–100 BPM होता है। वहीं,अगर कोई एथलीट है तो उसका हार्ट रेट थोड़ा कम यानी की, 50–59 BPM हो सकता है। लेकिन, अगर आपका हार्ट रेट 50 BPM के नीचे चला जाता है तो ये थोड़ा रिस्की हो सकता है। आपको इस स्थिति में सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, अगर आपका हार्ट रेट 40 BPM के नीचे चला जाता है तो ये खतरे की घंटी हो सकती है। ऐसे में देरी न करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और जरूरी सलाह लें।
Published on:
08 Sept 2025 12:21 pm