30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, Jan 24, 2026

Nipah Virus News : कोरोना से भी खतरनाक वायरस! हेल्थ मंत्रालय ने दिया ये अपडेट, जानिए बचाव का तरीका

Nipah Virus Latest News : वायरस कोरोना हो या निपाह, ये इंसानों के लिए खतरनाक हैं। निपाह वायरस को लेकर अपडेट आ रही है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में 5 केस सामने आए हैं। साथ ही 100 से अधिक लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। केरल, फिर बंगाल और झारखंड में भी […]

Health Ministry of India, Nipah Virus prevention tips, Nipah Virus Symptoms,

प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo- Gemini AI

Nipah Virus Latest News : वायरस कोरोना हो या निपाह, ये इंसानों के लिए खतरनाक हैं। निपाह वायरस को लेकर अपडेट आ रही है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में 5 केस सामने आए हैं। साथ ही 100 से अधिक लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। केरल, फिर बंगाल और झारखंड में भी इस वायरस के मिले जाने की बात कही जा रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से भी अपडेट (Health Ministry on Nipah Virus) आया है। आइए, जानते हैं कि हेल्थ मंत्रालय ने बचाव को लेकर क्या जानकारी दी है-

कैसे फैलता है निपाह वायरस?

निपाह वायरस एक बेहद खतरनाक वायरस है। यह बीमारी जानवरों से इंसानों में फैलती है। निपाह वायरस 'टेरोपस' प्रजाति के चमगादड़ से फैलता है। इसके अलावा सूअर, बिल्लियों और कुत्तों के माध्यम से भी इंसान तक पहुंच सकता है। इसलिए, ऐसे जानवरों से सावधान रहें और संपर्क में आने पर हाइजीन का ध्यान रखें।

निपाह वायरस से बचाव के लिए क्या करें?

निपाह वायरस से बचाव के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसकी पूरी सूची स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो खुद को निपाह वायरस से बचा सकते हैं-

  • फलों को धोकर खाएं
  • अच्छी तरह से उबला पानी पिएं
  • साबुन और साफ पानी से हाथ धोएं
  • जानवरों के घर की साफ-सफाई सुरक्षा के साथ करें
  • चमगादड़ आदि से दूरी बनाए रखें
  • जानवरों का जूठा ना खाएं
  • मरे हुए पशु-पक्षी के पास ना जाएं
  • गंदा पानी ना पिएं
  • सरकारी गाइडलाइन का पालन करें

साथ ही संक्रमित इलाकों और व्यक्ति से दूरी बनाए रखें। अगर किसी कारणवश आपको वहां जाना पड़ता है तो मास्क आदि पहनकर जाएं। साथ ही वहां से वापस आने के बाद भी हाइजीन का ध्यान रखें।

Nipah Virus Symptoms | निपाह वायरस संक्रमण के लक्षण

निपाह वायरस का संक्रमण 12 घंटे के भीतर ही व्यक्ति को कोमा में पहुंचा सकते हैं। इसलिए, इस वायरस को लेकर लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। अगर आपको ये लक्षण दिखते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें-

  • गले में खराश
  • शरीर में दर्द
  • बिना काम किए ही अधिक थकान
  • अचानक सांस से संबंधित समस्या

इस तरह आप स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की जानकारी के आधार पर खुद को बचा सकते हैं। इस तरह की खबर को अधिक से अधिक तक पहुंचाएं ताकि आम लोग इस वायरस के प्रति जागरूक हों।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें