Stomach Pain Causes In Women: महिलाओं में पेट दर्द होने को आम मान लिया जाता है। अक्सर इस पेट दर्द को मासिक धर्म कि ऐंठन या पाचन संबंधी परेशानी जैसी सामान्य समस्याओं से जोड़ दिया जाता है। लेकिन, हर बार इस दर्द को पीरियड्स के दर्द से जोड़ना सही नहीं है। कई बार ये पेट दर्द कई बड़ी बीमारियों की ओर इशारा करता है, जिसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। अगर ये दर्द लंबे समय तक बना रहता है और असहनीय होता है तो ये चिंता का विषय हो सकता है। आपको भी पेट में दर्द की परेशानी है तो आपके लिए ये बातें जानना बेहद जरूरी है।
एंडोमेट्रियोसिस की समस्या से भी महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है। इसमें गर्भाशय की लाइनिंग शरीर के बाकी हिस्सों में विकसित हो जाती है, जिसमें बहुत तेज और लगातार दर्द होता है। साथ ही फर्टिलिटी पर भी असर पड़ सकता है।
इसमें आपको अनियमित पीरियड्स और हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही पेट या पेल्विक एरिया में भारीपन महसूस होना या हल्का दर्द, वजन बढ़ना, बाल झड़ना और मुहांसे जैसे लक्षण हो सकते हैं।
गर्भाशय में होने वाली मांसपेशीय गांठों को फाइब्रॉइड्स कहते हैं। इसमें आपको भारी ब्लीडिंग और पेट में गांठ महसूस हो सकती है।
पेशाब के समय जलन और दर्द महसूस होना। गंभीर स्थिति में बुखार और बदबूदार डिसचार्ज की परेशानी भी हो सकती है।
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो देर ना करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
Published on:
07 Sept 2025 06:14 pm