भारत, May 24, 2026

गर्मी से परेशान युवती- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)
Heat Wave Effect in Women: The Conversation की रिपोर्ट के अनुसार, हीट वेव का असर महिलाओं पर पुरुषों की तुलना में अलग और कई बार ज्यादा गंभीर हो सकता है। फिजिशियन डॉ. बाबूलाल वर्मा, उप जिला अस्पताल के अनुसार, महिलाओं में लू लगने पर बार-बार थकान, चक्कर, कमजोरी, सिरदर्द, शरीर में पानी की कमी और बेचैनी जैसे लक्षण दिख सकते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसा किस कारण से होता है।
डॉ. बाबूलाल वर्मा (MD, फिजिशियन) के अनुसार, इसके निम्न कारण हो सकते हैं
महिलाओं के शरीर में हार्मोन बदलते रहते हैं। पीरियड्स, प्रेग्नेंसी या मेनोपॉज के समय गर्मी ज्यादा लग सकती है। ऐसे में जल्दी थकान, कमजोरी या चक्कर आने जैसी दिक्कत हो सकती है।
कई महिलाएं गर्म रसोई में खाना बनाती हैं और घर के दूसरे काम भी करती हैं। लंबे समय तक गर्म जगह में रहने से शरीर ज्यादा गर्म हो सकता है। कई बार बाहर टॉयलेट की दिक्कत के कारण महिलाएं कम पानी पीती हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
कुछ जगहों पर महिलाएं शरीर को पूरी तरह ढककर रखती हैं। इससे शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और घबराहट, बेचैनी या ज्यादा पसीना आने लगता है।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
संबंधित विषय:
Updated on: 23 May 2026 05:41 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।