29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 28, 2026

गर्मी में पैर सूजने से चप्पल-जूता टाइट लगना क्या नार्मल है? फिजिशियन से जानें Heat Edema के कारण

Heat Edema Cause: गर्मी में क्या आपके पैर भी अचानक सूज जाते हैं और चप्पल-जूते टाइट हो जाते हैं? सीनियर फिजिशियन से जानिए हीट एडेमा की वजह और इससे बचने के आसान उपाय।

Heat Edema,Swollen feet in summer,Why do feet swell in hot weather,

पैरों की सूजन- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Heat Edema Kya Hota Hai: गर्मियों के दिनों में तेज धूप और गर्मी के कारण कई लोगों के पैर सूज जाते हैं। शाम को ऑफिस से लौटते वक्त तो पसंदीदा चप्पल-जूते टाइट होने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो घबराइए मत! डॉक्टर इसे हीट एडेमा (Heat Edema) कहते हैं।

फिजिशियन डॉक्टर बाबूलाल वर्मा (उपजिला अस्पताल, बानसूर) के अनुसार, तेज गर्मी की वजह से हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन थोड़ा बदल जाता है, जिससे पैरों में पानी जमा होने लगता है। आइए समझते हैं कि यह क्यों होता है।

क्या होती है हीट एडेमा?

जब बाहर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो हमारा शरीर खुद को ठंडा रखने की कोशिश करता है। इस चक्कर में हमारे पैरों और हाथों की नसें (रक्त वाहिकाएं) थोड़ी फैल जाती हैं। फिजिशियन के अनुसार, नसें फैलने की वजह से शरीर का खून नीचे पैरों की तरफ तेजी से भागता है। जब यह पैरों के टिश्यूज में जाकर फंस जाता है, तो पैरों और टखनों में भारीपन आ जाता है और वहां सूजन दिखने लगती है। इसी को हीट एडेमा कहते हैं, जिसकी वजह से आपकी चप्पलें टाइट महसूस होने लगती हैं।

हीट एडेमा (Heat Edema) के कारण क्या होते हैं?

ज्यादा देर धूप या गर्मी में रहना इसका सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा, जो लोग ऑफिस में घंटों पैर लटकाकर बैठते हैं, उन्हें यह दिक्कत ज्यादा होती है। खाने में नमक ज्यादा होना और पानी की कमी भी इसकी वजह है। दरअसल, पानी कम पीने पर शरीर बचे हुए पानी को रोककर रखने लगता है, जिससे पैरों में सूजन आ जाती है। बुजुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं में यह समस्या ज्यादा दिखती है।

कब यह सूजन सामान्य नहीं होती?

आमतौर पर ठंडी जगह पर आराम करने या पैरों के नीचे तकिया रखने से यह सूजन कुछ ही घंटों में ठीक हो जाती है। लेकिन डॉक्टर कहते हैं कि हर बार इसे मामूली समझना गलत है। अगर सूजन सिर्फ एक पैर में हो, तेज दर्द हो, या स्किन लाल और गर्म लगे, तो यह नस में खून जमने (DVT) या इन्फेक्शन का इशारा हो सकता है। सांस फूलने या चक्कर आने पर यह दिल, किडनी या लिवर की बीमारी भी हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

पैरों की सूजन से बचने के आसान उपाय

गर्मियों में इस परेशानी से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप खूब पानी पिएं। दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीकर शरीर को हाइड्रेटेड रखें। ऑफिस में लगातार एक ही जगह पर पैर लटकाकर बैठने से बचें, हर एक घंटे में थोड़ा उठकर टहल लें। शाम को घर लौटने के बाद थोड़ी देर पीठ के बल लेट जाएं और पैरों के नीचे 2-3 तकिए लगा लें, इससे पैरों का पानी वापस ऊपर की तरफ आ जाएगा और सूजन कम होगी। खाने में ऊपर से नमक लेना बंद करें और ढीले-कंफर्टेबल जूते-चप्पल ही पहनें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें