5 अगस्त 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Foods for Healthy Liver : ये 8 फूड्स थाली में हैं तो आप रहेंगे हमेशा स्वस्थ, जानिए खाने का तरीका

Foods for Healthy Liver : हमारा लिवर शरीर का एक अहम हिस्सा है जो खून साफ करने, खाना पचाने और शरीर से जहरीले पदार्थों को निकालने का काम करता है। अगर लिवर ठीक न हो, तो कई बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए, इसे स्वस्थ रखने के लिए अच्छा और पौष्टिक खाना जरूरी है।

भारत

Manoj Vashisth

Aug 03, 2025

Foods for Healthy Liver
Foods for Healthy Liver : ये 8 फूड्स थाली में हैं तो आप रहेंगे हमेशा स्वस्थ, जानिए खाने का तरीका

Foods for Healthy Liver : हमारा लिवर शरीर का एक बहुत ही जरूरी अंग है। आप इसे ऐसे समझिए जैसे ये हमारे शरीर का फिल्टेर प्लांट है। ये खून को साफ करता है, खाना पचाने में मदद करता है और शरीर से गंदगी यानी जहरीले पदार्थों को बाहर निकालता है। अगर हमारा लिवर ठीक से काम न करे, तो समझ लीजिए कि कई तरह की बीमारियां हमें घेर सकती हैं। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि हम अपने लिवर का खास ख्याल रखें और इसके लिए सबसे बढ़िया तरीका है अच्छा और पौष्टिक खाना खाना। आइए जानते हैं कुछ ऐसे नैचुरल खाने-पीने की चीजों के बारे में जो हमारे लिवर को ताकतवर और हेल्दी बनाए रखने में मदद करती हैं।

1. हल्दी: इसमें करक्यूमिन तत्त्व होता है, जो लिवर को सूजन से बचाता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण विषैले तत्त्वों को निष्क्रिय करता है। बाइल उत्पादन बढ़ाकर पाचन में मदद करता है।

    खाने का तरीका: आधा चमच हल्दी को एक गिलास गर्म दूध या पानी से लें।

    2. लहसुन: इसमें एलिसिन और सेलेनियम होता है, जो शरीर में डिटॉक्स एंजाइस को सक्रिय करता है। लिवर कोशिकाओं को फिर से बनाता है। कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण रखता है।

      खाने का तरीका: सुबह लहसुन की १-२ कच्ची कलियां खाली पेट चबाएं।

      3. पत्तेदार हरी सब्जियां : पत्तेदार हरी सब्जियां चौलाई, पालक, मेथी, सरसों आदि लिवर को साफ रखने के लिए बाइल के प्रवाह को उत्तेजित करती हैं। भारी धातुओं और कीटनाशकों को बाहर निकालती हैं।

        खाने का तरीका: उबली हुई या सूप की तरह नियमित भोजन में शामिल करें।

        4. चुकंदर: इसमें बीटालान्स, फाइबर हैं, जो लिवर को प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर से बचाता है। रक्त को शुद्ध करता है और पाचन को बेहतर बनाता है।
        खाने का तरीका: सलाद, चुकंदर का जूस या उबालकर सेवन करें।

        5. ग्रीन टी: इसमें कैटेचिन होता है, जिसका काम लिवर फैट को कम करना है। साथ ही कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव दबाव से बचाता है।
        खाने का तरीका: दिन में 1 से 2 कप ग्रीन टी पीना फायदेमंद है।

        6. अखरोट: इसमें ग्लूटाथियोन और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो एमोनिया जैसे टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
        खाने का तरीका: मुट्ठी भर अखरोट रोजाना खाएं।

        7. सेब: पेक्टिन, फाइबर से भरपूर सेब शरीर में से विषैले पदार्थ को बाहर निकालता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण करता है।
        खाने का तरीका: एक सेब, छिलके सहित हर दिन खाएं।

        8. खट्टे फल: इनमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
        खाने का तरीका: सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर सेवन करें।

          इनसे करें परहेज

          शराब, प्रोसेस्ड फूड, अतिरिक्त शुगर एवं नमक, सैचुरेटेड फैट या अधिक फैट से बचें। इस तरह की खानपान की आदतें बदलें। इससे लिवर हेल्थ की कार्यक्षमता को प्रभावित कर आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं।