30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Feb 23, 2026

Blood Type and Diabetes Risk : सिर्फ इस ब्लड ग्रुप वालों को डायबिटीज का अधिक खतरा अधिक! शोध में दावा

Blood Type and Diabetes Risk : डायबिटीज और ब्लड ग्रुप का भी कनेक्शन है। ये आपके शुगर जैसी बीमारी का कारण बन सकता है। शोध में बताया गया है कि किस तरह के ब्लड टाइप वालों को डायबिटीज 2 का खतरा सबसे अधिक रहता है।

image
भारत

Feb 23, 2026

Blood Type and Diabetes Risk, A Blood Type and Diabetes, AB Blood Type and Diabetes, O Blood Type and Diabetes,

प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI

Blood Type and Diabetes Risk : डायबिटीज और ब्लड ग्रुप का भी कनेक्शन है। अलग-अलग ब्लड ग्रुप वालों को डाटबिटीज जैसी बीमारी का खतरा भी कम-ज्यादा होता है। हालांकि, ब्लड ग्रुप के आधार पर ना केवल डायबिटीज (Diabetes Risk) बल्कि हार्ट की बीमारी, कैंसर रिस्क आदि का भी पता चलता है। आइए, हम ब्लड ग्रुप और डायबिटीज रिस्क (Blood Type and Diabetes Relation) के बारे में विस्तार से समझते हैं-

कराची, पाकिस्तान के लोगों पर डायबिटीज का शोध

ये बात 'पबमेड' पर प्रकाशित शोध "ब्लड ग्रुप और टाइप 2 डायबिटीज के बीच संबंध" (The Correlation Between Blood Group Type and Diabetes Mellitus Type II)" में डॉक्टरों ने बताया है। A, AB और O ब्लड टाइप वालों को ये बात जान लेनी चाहिए।

यह एक 'केस-कंट्रोल' अध्ययन था जो अप्रैल 2020 से सितंबर 2021 के बीच कराची, पाकिस्तान में किया गया। इसमें दो समूह डायबिटीज से ग्रसित, और दूसरा कंट्रोल ग्रुप (स्वस्थ लोग)। इसमें पाया गया कि किस तरह के ब्लड ग्रुप को डायबिटीज का कितना रिस्क है।

इस ब्लड ग्रुप वालों को डायबिटीज का रिस्क अधिक

अध्ययन में पाया गया कि ब्लड ग्रुप 'B' वाले लोगों में टाइप 2 डायबिटीज होने का जोखिम सांख्यिकीय रूप से काफी अधिक (p=0.006) था। अगर आपका ब्लड ग्रुप बी है तो आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

इन ब्लड ग्रुप में डायबिटीज का रिस्क कम

ब्लड ग्रुप 'O' और डायबिटीज के बीच एक 'नकारात्मक संबंध' देखा गया (p=0.001)। इसका मतलब है कि ब्लड ग्रुप 'O' वाले लोगों में डायबिटीज होने का खतरा अन्य ग्रुप्स की तुलना में कम पाया गया। इसके अलावा ग्रुप 'A' और 'AB' के साथ डायबिटीज का कोई महत्वपूर्ण या स्पष्ट संबंध नहीं पाया गया (p>0.05)।

डायबिटीज से बचने के लिए सलाह

शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि ABO ब्लड ग्रुप सिस्टम और टाइप 2 डायबिटीज के बीच एक गहरा संबंध है। अध्ययन में यह भी सलाह दी गई है कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप उच्च जोखिम (जैसे ग्रुप B) की श्रेणी में आता है, उन्हें नियमित रूप से अपनी जांच करानी चाहिए। हेल्दी लाइफस्टाइल (जैसे संतुलित आहार और व्यायाम) अपनाएं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें