29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, May 28, 2026

Thyroid Cancer Test : थायराइड कैंसर का इस एक जांच से चल जाता है पता, खर्च 2500 रुपए तक; कैंसर सर्जन ने बताया क्यों जरूरी है ये

Thyroid Cancer Test Name and Cost : थायराइड कैंसर की जांच के बारे में डॉ. जयेश शर्मा, कैंसर सर्जन (Cancer Surgeon) ने बताया है। इसके बाद इसका इलाज करना आरंभ किया जाता है।

image
भारत

May 28, 2026

Thyroid Cancer Test Name, Cancer Surgeon on Thyroid Cancer, Thyroid Cancer

Thyroid Cancer की प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Freepik and Patrika

Thyroid Cancer Test Name : थायराइड कैंसर महिलाओं में अधिकतर होता है। खासकर, उम्र के हिसाब से बात करें तो यह बीमारी 40-50 वर्ष के महिला व पुरुष में होती है। डॉ. जयेश शर्मा, कैंसर सर्जन (Cancer Surgeon) ने इसको लेकर बताया है कि कैसे थायराइड कैंसर के लक्षण और जांच के आधार पर पकड़ा जा सकता है।

धीमा बढ़ने वाला और माइल्ड कैंसर

डॉ. शर्मा कहते हैं, अभी तक की उपलब्ध जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि थायराइड कैंसर आमतौर पर एक धीमा बढ़ने वाला और माइल्ड कैंसर होता है। हां, लेकिन समय पर इसका सही इलाज न मिले, तो इसके फैलने का खतरा बढ़ जाता है। यह आगे चलकर आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए, इसे गंभीरता से लेना आवश्यक है।

थायराइड कैंसर की जांच

उन्होंने इसकी जांच को लेकर बताया, शुरूआती तौर पर लक्षणों को देखकर समझा जा सकता है। परंतु, सटीक जांच के लिए फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी (FNA) की जाती है। इस जांच के बाद कैंसर के प्रकार का सटीक पता लगता है। इसके आधार पर इलाज आरंभ किया जाता है।

थायराइड कैंसर जांच का खर्च

वो कहते हैं कि फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी जांच की कीमत 500 रुपए से लेकर 2500 रुपए तक जा सकती है। हालांकि, कीमत अस्पताल व जांच घर पर भी निर्भर करता है। इस आधार पर ये कह सकते हैं कि ये बहुत महंगा नहीं है। सरकारी कैंसर अस्पताल या विभागों में ये मुफ्त में भी किया जाता है।

ये वीडियो भी देखिए

थायराइड कैंसर की सर्जरी

सर्जरी करने के अनुभव के आधार पर डॉ. शर्मा ने बताया, शुरुआती चरण में प्रभावित ग्लैंड को सर्जरी करके निकाला जाता है। जब टिशू पूरी तरह ठीक हो जाते हैं, तब मरीजों को रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी दी जाती है। ये सबके लिए एक जैसा लागू नहीं होता है। हालांकि, मरीज की स्थिति के आधार पर इलाज का निर्णय लिया जाता है।

थायराइड कैंसर के शुरूआती लक्षण

  • गले में गांठ
  • खाना-पानी निगलने में दिक्कत
  • लगातार सूजन या लंबे समय से घेंघा जैसी समस्या

ये सामान्य लक्षण हैं जो थायराइड कैंसर के मरीजों में दिखते हैं। अगर आपको अचानक ही इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं तो एक बार विशेषज्ञ से सलाह लें। ये महिलाओं में अधिक होता है। इसके अलावा पुरुषों और बच्चों को भी हो सकता है। आपको कैंसर से बचाव के लिए लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी डॉक्टर की सलाह पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना और शैक्षिक जानकारी प्रदान करना है। अपनी जीवनशैली या आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले किसी योग्य चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें