1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Police Encounter: हरदोई मुठभेड़ में तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस सिपाही सहित आरोपी घायल

हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ में एक आरोपी और एक सिपाही घायल हो गए।

2 min read
Google source verification

हरदोई

image

Ritesh Singh

Mar 01, 2026

हरदोई में पुलिस मुठभेड़: 25-25 हजार के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक सिपाही घायल (Source: Police Media Cell)

हरदोई में पुलिस मुठभेड़: 25-25 हजार के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक सिपाही घायल (Source: Police Media Cell)

Police Encounter Hardoi: हरदोई जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शाहाबाद थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25-25 हजार रुपये के तीन इनामी शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जबकि पुलिस का एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों का उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है।

मलकापुर में बंधक बनाकर लूट की थी घटना

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपी हाल ही में शाहाबाद थाना क्षेत्र के मलकापुर गांव में हुई सनसनीखेज लूट की घटना में वांछित थे। बदमाशों ने घर में घुसकर लोगों को बंधक बनाया और नकदी व सामान लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। लगातार सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को आरोपियों की लोकेशन की जानकारी मिली।

घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस टीम ने संदिग्धों की सूचना मिलने पर क्षेत्र में घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक सिपाही भी घायल हो गया। घायल सिपाही को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त

पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई, यादराम उर्फ यादव पुत्र माखन लाल, निवासी नौगमा पकड़िया, थाना सुनगढ़ी, जनपद पीलीभीत। धर्मेंद्र गिरी पुत्र हरपाल गिरी, निवासी नौगमा पकड़िया, थाना सुनगढ़ी, जनपद पीलीभीत। समोल मण्डल पुत्र उपेन मण्डल, निवासी भरतपुर, थाना न्यूरिया, जनपद पीलीभीत। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तीनों आरोपी लूट और चोरी की कई घटनाओं में वांछित चल रहे थे और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।

मौके से अवैध असलहे और नकदी बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार और नकदी भी बरामद की। बरामद सामान में शामिल हैं-

  • ₹17,520 नकद
  • 03 तमंचे (.315 बोर)
  • 05 जिंदा कारतूस
  • 05 खोखा कारतूस (.315 बोर)

पुलिस का कहना है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल हाल की वारदातों में किया गया था।

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि ये गिरोह कई जिलों में सक्रिय रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इनके साथ अन्य अपराधी भी जुड़े हैं या नहीं। पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और आम लोगों में भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लगातार कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना है। हरदोई पुलिस की इस सफलता को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।