Karni Sena Protest End : मध्य प्रदेश के हरदा जिले में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर ने देर शाम जूस पीकर भूख हड़ताल खत्म की। इसी के साथ बड़ी घोषणा करते हुए राजनीतिक दल बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि, अब करणी सेना किसी दल के भरोसे नहीं रहेगी। वो अब खुद अपना दल बनाएंगे और चुनाव लड़कर विधानसभा से लेकर लौकसभा में जाकर जाकर अपनी मांगें पूरी कराएंगे। अब सड़क पर नहीं सदन में बात होगी। बता दें कि, रात 8 बजे करणी सेना का आंदोन खत्म हुआ।