5 अगस्त 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

महिला डॉक्टर ने डिलीवरी के लिए ली 8000 रुपए की रिश्वत, एम्बुलेंस के पास किया हंगामा

MP News- मध्य प्रदेश के हरदा में डिलीवरी के लिए भर्ती दिव्यांग महिला से महिला डॉक्टर ने तीन हजार रुपए वसूल लिए, लेकिन बाद में उसे रेफर कर अपमानित किया। अस्पताल के बाहर डॉक्टर ने खूब हंगमा किया।

हरदा

Akash Dewani

Aug 03, 2025

Female doctor took bribe for delivery harda hospital divyang woman mp news
Female doctor took bribe for delivery harda hospital divyang woman mp news (Patrika.com)

doctor took bribe for delivery-हरदा के जिला अस्पताल में प्रसव कराने के लिए भर्ती हुई एक दिव्यांग महिला से एक महिला चिकित्सक ने डिलीवरी करने के एवज में 8 हजार रुपए ले लिए। वहीं बाद में उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद महिला के पति ने डॉक्टर पर आठ हजार रुपए लेने का आरोप लगाया। जब वह महिला को लेकर एम्बुलेंस से जाने लगे तो डॉक्टर ने वहां आकर हंगामा किया और महिला और उसके पति को अपमानित किया। (mp news)

यह है पूरा मामला

रहटगांव निवासी सियाराम ने बताया कि वह और उसकी पत्नी संगीता दिव्यांग है। 31 जुलाई की रात 9 बजे उन्होंने पत्नी को भर्ती कराया था। जहां अस्पताल की डॉ. प्रियंका शारदे द्वारा डिलेवरी कराने का कहकर उनसे 8 हजार रुपए ले लिए थे। लेकिन शनिवार को उन्होंने संगीता का प्रसव करने से इनकार करते हुए खंडवा रेफर कर दिया।

इसके बाद वह एंबुलेंस से पत्नी को ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी डॉ. शारदे वहां आ गई और चिल्लाने लगी और महिला को एंबुलेंस से उठकर आने के लिए कहने लगी। वहां खड़े पुलिसकर्मी से उनकी जबरन रिपोर्ट लिखने के लिए दबाव बनाने लगी। काफी देर तक डॉ. शारदे ने अस्पताल में हंगामा किया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी डॉ. शारदे के ऊपर पैसे लेकर डिलिवरी कराने के आरोप लग चुके हैं। (mp news)

तकलीफ के कारण जल्दी लाया अस्पताल, डॉक्टर ने मांगी रिश्वत

महिला के पति सियाराम ने बताया कि उसकी पत्नी का नियमित रूप से इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने इस महीने 24 अगस्त को डिलिवरी होने की डेट दी थी। लेकिन उसे थोड़ी तकलीफ होने के चलते वह उसे जिला अस्पताल में लेकर आए थे।जहां डॉक्टर ने प्रसव कराने का कहते हुए उनसे 8 हजार रुपए ले लिए थे। हालांकि, बाद में उसे विभिन्न शिकायतें होने का कहकर बाहर ले जाने के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में डॉ. प्रियंका शारदे का कहना है कि उन्होंने महिला के पति से कोई रुपए नहीं लिए हैं, वह झूठे आरोप लगा रहा है।

सीएमएचओ ने कहा- करेंगे जांच

सीएमएचओ डॉ. एचपी सिंह कि दिव्यांग महिला को 24 अगस्त को डिलेवरी होने की डेट मिली है। लेकिन उसे कुछ तकलीफ होने के चलते उसे 31 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। मैने डॉ. प्रियंका शारदे से बातचीत कि तो उन्होंने कहा कि महिला को पेट में परेशानी हो रही थी। इसलिए उसे खंडवा रेफर कर दिया था। यदि डॉ. शारदे ने महिला के पति से पैसे लिए हैं तो इसकी जांच करवाई जा रही है। हमने वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कर दिया है।