30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरदा, May 08, 2026

MP के हरदा में बनेगी ’53 नई सड़कें’, सफर होगा आसान, इस दिन खुलेगा टेंडर

MP News: योजना में से पहले चरण में 24 सड़कों को बनाने की टेंडर प्रकिया हो गई है। आने वाले दिनों में सड़कों का काम शुरू हो जाएगा।

53 new road construction tenders to open on this day MP news

53 new road construction in harda (Photo- Freepik)

Road Construction: लंबे समय से शहर के मुख्य मार्गों से लेकर वार्डों के अंदर की सड़कें जर्जर होने से नागरिकों को आवागमन करने में परेशानियां हो रही है। हालांकि, अब जल्द नगर पालिका लोगों को आवागमन करने के लिए बेहतर सड़कें बनाकर देने वाली है। नगरपालिका द्वारा बनाई गई 53 सड़कों के निर्माण की योजना में से पहले चरण में 24 सड़कों को बनाने की टेंडर प्रकिया हो गई है। आने वाले दिनों में सड़कों का काम शुरू हो जाएगा। बारिश के मौसम में लोगों को गड्‌ढों भरी सड़कों पर चलने से निजात मिलेगी। (MP News)

दूसरे चरण में बनेंगी 29 सड़कें

जानकारी के अनुसार हरदा नगरपालिका ने पूरे शहर की खस्ताहाल सड़कों को डामरीकृत करने की योजना तैयार की थी। जिसे सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसे बनाने का रास्ता साफ हो गया है। शासन को भेजी गई फाइल में से 24 सड़कों का मई माह के अंत में शुरु हो सकता है। इसी तरह बाकी की 29 सड़कों को भी नपा द्वारा बनाया जाना है। सरकार द्वारा इन सड़कों के निर्माण के लिए तकनीकी स्वीकृति दी जाएगी। ये सड़कें लगभग 3 करोड़ की लागत से बनेंगी। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर 35 वार्डों की कॉलोनियों की सड़कें जो मुख्य मार्ग से जुड़ी हैं, उन्हें बनाया जाएगा। नागरिक मुख्य मार्ग से लेकर वाडाँ की सड़कों को लेकर परेशान थे। लेकिन आने वाले महीनों में जहां लोगों को खराब सड़कों से मुक्ति मिल जाएगी, वहीं नई सड़कों के कारण शहर की तस्वीर भी बदलेगी।

20 मई को खुलेंगे एजेसियों के टेंडर

शहर के 35 वार्डों में को जोड़ने वाली मुख्य सड़कें और वार्ड की गलियों को मिलाकर 53 सड़कों को नपा ने बनाने के लिए सर्वे कर चिन्हित किया था। डामरीकृत इन सड़कों का निर्माण 5 करोड़ 30 लाख रुपए से किया जाएगा। सड़कों में बस स्टैंड जाने वाला रोड, घंटाघर से लेकर जैसानी चौक तक, अंबेडकर चौराहा से अस्पताल चौक तक सहित शहर की अन्य मुख्य सड़कें शामिल हैं। वर्तमान में इन सड़कों की हालत जर्जर हो गई हैं। जिस पर लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कतें हो रही हैं। लंबे समय से नागरिकों द्वारा नपा से सड़कों का निर्माण कराने की मांग की जा रही थी। इसी क्रम में नपा ने शासन को भेजे गए 53 सड़कों प्रस्ताव में से शासन ने 24 सड़कों को बनाने की मंजूरी दे दी है। यह सड़कें 2 करोड़ 70 रुपए की लागत से बनाई जाएंगी। सड़कों के निर्माण करने के लिए एजेंसियों की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण भी कर दी है। 20 मई को टेंडर खुलने के बाद निर्माण एजेंसी तय हो जाएगी।

हरदा शहर के मुख्य मार्गों से लेकर वार्डों के अंदर की करीब 53 सड़कों को 5.30 करोड़ की लागत से डामरीकृत किया जाएगा। शासन से पहले चरण में 24 सड़कों की स्वीकृति मिली है। जिन्हें 2.70 करोड़ से बनाया जाएगा। निर्माण एजेंसी तय करने के लिए टेंडर लग गए हैं। जिन्हें 20 मई को खोला जाएगा। इसके बाद एजेंसी से अनुबंध कर काम शुरु कराया जाएगा।- एसके बोहरे, उपयंत्री, नगरपालिका (MP News)

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें