
Valentine Day in UP: वैलेंटाइन डे पर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से प्रेमी-प्रेमिकाओं से संबंधित कई खबरें सामने आईं। पुलिस भी कई जगहों पर चौकन्ना नज़र आई। इसी बीच हापुड़ में एक मुस्लिम युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने के लिए उसे लेकर मंदिर पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों को शक हुआ तो उन्होंने नाम पूछा, जिसके बाद मंदिर परिसर में हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए। बाद में वहाँ मौजूद लोगों ने पुलिस को बुलाया और दोनों को उनके हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी का रहने वाला एक मुस्लिम किशोर पास ही रहने वाली एक किशोरी के साथ प्रेम संबंध में था। शनिवार को वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनों सुबह मंदिर में मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान वे एक-दूसरे को गुलाब का फूल और चॉकलेट देते हुए दिखाई दिए, जिससे वहां मौजूद लोगों को शक हो गया। बात फैलते ही कुछ लोगों ने दोनों को रोक लिया और इसकी सूचना हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ लोगों को भी दे दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को संभाला और दोनों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच में सामने आया है कि दोनों ही नाबालिग हैं और आपसी सहमति से मंदिर परिसर में मिले थे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के बाद दोनों के परिजनों को मौके पर बुलाया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने और आवश्यक समझाइश के बाद दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि चूंकि दोनों नाबालिग थे और किसी प्रकार का आपराधिक कृत्य सामने नहीं आया, इसलिए परिजनों को सौंपने के बाद प्रेमी जोड़े को छोड़ दिया गया।
Published on:
15 Feb 2026 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allहापुड़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
