4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर, Jun 01, 2026

ग्वालियर में हर्ष फायरिंग के दौरान महिला की मौत, डीप फ्रीजर में छिपाकर रखा शव, चुपके से कर रहे थे अंतिम संस्कार

Woman Dies in Celebratory Firing : दो महीने के बेटे का दष्ठान समारोह के दौरान महिला के देवर द्वारा अवैध देशी कट्टे से हर्ष फायरिंग के लिए कट्टा लोड करते समय गोली चल गई, जो सीधे भाभी को जा लगी। गोली लगते ही महिला की मौत हो गई।

Woman Dies in Celebratory Firing

ग्वालियर में हर्ष फायरिंग के दौरान महिला की मौत (Photo Source- Patrika)

Celebratory Firing in Gwalior :मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक महिला की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खुशियों के मौके पर माहौल मातम में बदल गया है। दरअसल, शहर के थाटीपुर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले तृप्ति नगर में दो महीने के मासूम बच्चे के दश्थान (दशोत्थान) समारोह में की गई हर्ष फायरिंग के दौरान एक महिला की मौत से सनसनी फैल गई है। घटना के बाद आरोपी गोली चलाने वाला देवर और पति पुलिस को सूचना दिए बिना ही महिला का शव डीप फ्रीजर में रखकर मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि, तृप्ति नगर में रहने वाले मनोज कुशवाह (जो कि एक निजी बैंक में मैनेजर हैं) के दो महीने के बेटे का बीती रात दष्ठान समारोह चल रहा था। इसी दौरान मनोज के भाई (महिला के देवर) योगेश ने अवैध देशी कट्टे से हर्ष फायरिंग करने का प्रयास किया। कट्टे को लोड - अनलोड करने के दौरान अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई, जो सीधे उसकी भाभी जान्हवी उर्फ ज्योति कुशवाह को जा लगी। गोली लगते ही जान्हवी ने मौके पर ही मौत हो गई।

गुपचुप अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी

घटना के बाद परिवार ने इस घटनाक्रम की पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी। आनन - फानन में जान्हवी के शव को छुपाने के लिए उसे डीप फ्रीजर में रख दिया गया। देर रात परिवार द्वारा गुपचुप तरीके से शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी बीच पुलिस को मामले की गुप्त रूप से सूचना मिल गई।

आरोपी पति और देवर फरार

सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस के आने से पहले ही मृतका का पति मनोज और गोली चलाने वाला देवर योगेश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने डीप फ्रीजर से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

जान्हवी की मौत महज एक हादसा थी या इसके पीछे कोई सोची - समझी साजिश (हत्या) थी। पुलिस अब इन दोनों ही पहलुओं पर गहन जांच में - पड़ताल में जुट गई है। वैसे हर्ष फायरिंग तो कानूनी रूप से गैर कानूनी है ही, जिसके चलते इससे जुड़ा केस लगना तो तय है ही। फिलहाल, फरार आरोपियों की तलाश के लिए संदिग्ध स्थानों पर देर रात से ही दबिश दी जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें