29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर, May 23, 2026

25 दिन का साथ… दो दिन पहले पत्नी और अब पति ने दी जान, 25 अप्रैल को हुई थी शादी

Husband Wife Suicide: पत्नी के दो दिन पहले मायके में आत्महत्या करने का दर्द झेल नहीं पाया पति, खुद भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या।

gwalior

सिद्धार्थ और मेघा की शादी के वक्त की तस्वीर

Newly Married Couple: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक हंसता-खेलता परिवार महज दो दिनों में उजड़ गया। शादी के 25 दिन बाद ही पहले पत्नी ने अपनी जान दे दी, पत्नी की मौत का दर्द पति झेल नहीं पाया और उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की शादी बीते महीने 25 अप्रैल को हुई थी। घटना ग्वालियर शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और जिस घर में कुछ दिनों पहले तक शादी की चकाचौंध थी आज वहां सन्नाटा पसरा हुआ है।

25 अप्रैल को हुई थी शादी

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कुंज विहार कॉलोनी में रहने वाले सिद्धार्थ कांदिल की शादी बीते महीने 25 अप्रैल को मुरार क्षेत्र के सिंहपुर रोड निवासी मेघा उर्फ ज्योति के साथ धूमधाम के साथ हुई थी। धूमधाम से हुई शादी के बाद सिद्धार्थ दुल्हन मेघा को विदा कर अपने घर लाया था। पूरे परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन परिवार की इन खुशियों को मानो किसी की नजर लग गई और शादी के 25 दिन बाद ही खुशियां मातम में बदल गईं।

दो दिन पहले पत्नी ने की आत्महत्या

परिजनों ने बताया कि 1 मई को मेघा अपने मायके गई थी, वहां 20 मई को मेघा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति सिद्धार्थ और उसके परिवार वाले मेघा के आत्महत्या के गम में थे उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर मेघा ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पत्नी मेघा की खुदकुशी की खबर मिलने के बाद पति सिद्धार्थ को गहरा सदमा लगा।

पत्नी की मौत के दो दिन बाद पति ने भी दी जान

मेघा की मौत का दर्द पति सिद्धार्थ झेल नहीं पाया, वो बुरी तरह से टूट गया था और गुमशुम रहने लगा था। परिवार वाले नई बहू के आत्मघाती कदम के सदमे से उभर भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार को सिद्धार्थ ने भी घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार के लोगों ने सिद्धार्थ को फांसी के फंदे पर देखा तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद सिद्धार्थ का शव परिजनों को सौंप दिया गया और परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी भी पक्ष ने एक दूसरे पर कोई भी आरोप नहीं लगाया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों के बयान, कॉल डिटेल और मोबाइल रिकॉर्डिंग के आधार पर दोनों के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें