
उपनगर ग्वालियर की मजदूर बस्तियों बौद्ध नगर, राठौर चौक सहित विभिन्न मोहल्लों में सीटू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर (Poster) लगाए
ग्वालियर . 10 राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों (Trade Unions) के आह्वान पर 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल (Nationwide General Strike) को लेकर ग्वालियर में अभियान तेज हो गया है। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (CITU) की ओर से औद्योगिक क्षेत्रों से लेकर श्रमिक बस्तियों तक जन संपर्क अभियान (Public Campaign) चलाया जा रहा है।
उपनगर ग्वालियर की मजदूर बस्तियों बौद्ध नगर, राठौर चौक सहित विभिन्न मोहल्लों में सीटू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर (Poster) लगाए, पर्चे (Pamphlet) वितरित किए और आम जनता से अपील की कि वे 12 फरवरी को अपना कारोबार बंद कर लक्ष्मीबाई की समाधि, फूलबाग पहुंचें।
सीटू के साथ-साथ इंटक (INTUC), एटक (AITUC), एआईयूटीयूसी (AIUTUC) सहित अन्य ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर होने वाली इस हड़ताल में केंद्र एवं राज्य कर्मचारियों के फेडरेशन (Employees Federation) भी शामिल होंगे।
सीटू के जिला अध्यक्ष बी.पी. गणक और महामंत्री भगवान दास सैनी ने बताया कि यह हड़ताल सरकार द्वारा लागू की गई चारों मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं (Labour Codes) को वापस लेने, ठेका प्रथा समाप्त करने, आउटसोर्स (Outsource) एवं ठेका श्रमिकों को स्थायी रोजगार, आशा, उषा, आंगनबाड़ी स्कीम वर्करों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने तथा ₹26,000 न्यूनतम वेतन (Minimum Wage) जैसी मांगों को लेकर की जा रही है।
जन अभियान में खेत मजदूर यूनियन के प्रांतीय संयोजक रामबाबू जाटव, किसान नेता एडवोकेट राजेंद्र सविता, सीटू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णा बघेल, हेतराम कैम, रामू राठौर, कमल सिंह, लोकेंद्र, हिमांशु सागर सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
Published on:
07 Feb 2026 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
