4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर में कुत्ते के काटने से महिला की मौत, हवा-पानी से लगने लगा था डर

mp news: एक महीने पहले सब्जी लेने जा रही महिला को कुत्ते ने काटा था, परिजन का आरोप- डॉक्टर ने नहीं दिया एंटी-रेबीज वैक्सीन।

2 min read
Google source verification
gwalior

woman dies one month after dog bite rabies allegation

mp news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक आवारा कुत्ते के काटने से महिला की मौत हो गई। महिला घर से बाहर सब्जी लेने के लिए निकली थी। घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू दाने की बगिया की है। बताया गया है कि महिला को करीब एक महीने पहले कुत्ते ने काटा था। बुधवार को महिला की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के परिजन ने नगर निगम और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

एक महीने पहले कुत्ते ने काटा था

गिरवाई थाना क्षेत्र की दाने की बगिया निवासी किरण लालवानी करीब एक महीने पहले घर से सब्जी लेने के लिए जा रही थीं। तभी उन्हें एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते के काटने के बाद किरण ने सिंधी कॉलोनी में एक डॉक्टर को दिखाया था। बताया गया है कि तब डॉक्टर ने किरण को टिटनेस का इंजेक्शन लगाया और कहा था कि और किसी दूसरे इंजेक्शन की जरुरत नहीं है। लेकिन एक महीने बाद किरण की तबीयत बिगड़ गई जिसके कारण परिजन इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे।

इलाज के दौरान मौत, लापरवाही का आरोप

अस्पताल में इलाज के दौरान किरण की मंगलवार को मौत हो गई। किरण के बेटे कपिल ने बताया कि मां की तबीयत कुछ दिनों से बिगड़ रही थी। उनके पैरों ने काम करना बंद कर दिया था और वो पानी और हवा से भी डरने लगी थीं। जब उन्हें अस्पताल लेकर आया तो वो लगातार चिल्ला रही थीं। कपिल का आरोप है कि नगर निगम और उस आरएमपी डॉक्टर की लापरवाही के कारण मां की मौत हुई है। नगर निगम आवारा कुत्तों को पकड़ नहीं पा रहा है और उस डॉक्टर ने एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाने से इंकार नहीं किया होता एंटी-रेबीज वैक्सीन लगा दिया होता तो मां की जान बच जाती।