
Betrayed in a love marriage wife committed suicide
MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में लव मैरिज में मिले धोखे के बाद महिला ने खुदकुशी कर ली। घटना शहर के सिरौल थाना क्षेत्र के ईस्ट मैरिडियन मल्टी की है। जहां रहने वाली महिला ने लव मैरिज के करीब 6 महीने बाद ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले महिला ने एक वीडियो भी बनाया जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पति और ससुरालवालों को जिम्मेदार ठहराया है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बड़ोहापुरा इलाके में रहने वाली वैष्णवी उर्फ प्राची ने करीब 6 महीने पहले परिवार के विरोध के बावजूद राजू उर्फ सत्यनारायण भदौरिया से मंदिर में लव मैरिज की थी। लव मैरिज के बाद से दोनों पति-पत्नी के रूप में किराए का फ्लैट लेकर सिरौल थाना क्षेत्र के ईस्ट मैरिडियन मल्टी में रह रहे थे। इसी फ्लैट में प्राची ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। प्राची ने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो भी बनाया था जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पति और ससुरालवालों को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने वायरल वीडियो और प्राची के परिजन के आरोपों के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है।
प्राची के परिजन का आरोप है कि राजू उर्फ सत्यनारायण भदौरिया ने प्राची को धोखे में लव मैरिज की थी। वो पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। ये बात उसने प्राची से छिपाई और शादी के बाद जब राजू की सच्चाई प्राची को पता चली तो वो राजू के घर गई थी। जहां राजू की पत्नी व उसके पिता ने प्राची के साथ मारपीट की। प्यार में मिले धोखे और मारपीट से आहत प्राची ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्राची ने सुसाइड करने से पहले मोबाइल से वीडियो भी बनाया है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपने पति राजू और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है।
Published on:
12 Feb 2026 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
